Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बिहार की औरतों की मांग में सिंदूर की लंबाई पर यश माहेश्वरी की भद्दी कॉमेडी से उबाल, FIR की मांग

नई दिल्ली, November 25, 2026: बिहार की औरतों की मांग में सिंदूर की लंबाई पर यश माहेश्वरी की भद्दी कॉमेडी से उबाल, FIR की मांग। कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 21 नवंबर को एक स्टेंड-अप…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 25 November 2026

नई दिल्ली, November 25, 2026: बिहार की औरतों की मांग में सिंदूर की लंबाई पर यश माहेश्वरी की भद्दी कॉमेडी से उबाल, FIR की मांग।

कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 21 नवंबर को एक स्टेंड-अप कॉमेडी का वीडियो पोस्ट किया। बताया गया कि यह वीडियो उनके दिल्ली-एनसीआर में हुए शो का है। इसमें वह कॉमेडी करते हुए बिहार की महिलाओं के खिलाफ कथित भद्दा मजाक करते नजर आ रहे हैं।

कॉमेडियन ने बिहार की महिलाओं की मांग में लगे सिंदूर की लंबाई को उनके पति के लिंग की लंबाई से जोड़ दिया। वीडियो में कुछ दर्शकों के हंसने की आवाज भी आ रही है। यश की इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। यूजर्स ने इसे अश्लील टिप्पणी बताते हुए बिहार की महिलाओं का अपमान करार दिया है। कॉमेडियन के खिलाफ सोशल मीडिया पर उबाल देखा जा रहा है। लोग बिहार पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यश माहेश्वरी की इस स्टैंड-अप कॉमेडी के शॉर्ट वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। यूजर्स बिहार की महिलाओं के सिंदूर का अपमान बताते हुए कॉमेडियन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। खबर लिखे जाने तक कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

सामाजिक कार्यकर्ता और लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं भाजपा नेत्री रितु जायसवाल ने कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ हर जिले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "हमारे महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले इस शख्स के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई हो कि इसे अपनी गलती का एहसास हो और अगली छठ में हमारे महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन कर सके। छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

यश माहेश्वरी ने यूट्यूब वीडियो में बताया कि वह राजस्थान के रहने वाले हैं। यूट्यूब पर उनके 29 हजार सब्स्क्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर यश का अकाउंट बंद बताया जा रहा है।

स्रोत के मुताबिक: Advertise with us About us Careers Privacy Contact us Sitemap Code Of Ethics

स्रोत के मुताबिक: Partner sites: Hindustan Times Mint HT Tech Shine HT Auto Healthshots HT Smartcast FAB Play

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: सीमा1, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.