Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Corona की धीमी पड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटों में सामने आए नए 2 लाख 63 हजार केस

Coronavirus के इस बार के केस पिछले 24 घंटे में 2 लाख 63 हजार 553 सामने आए हैं, जानिए अब तक कितने लोगों की गई है जानिए यहां.

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खबरें - 18 May 2021

देश के अंदर अब कोरोना (Coronavirus) के नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है. देश में पिछले 24 घंटे के भीतर 2 लाख 63 हजार 553 नए मामल देखने को मिले हैं. वही, 4329 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा कल ही के दिन चार लाख 22 हजार 436 लोग भी ठीक हुए हैं. राहत वाली खबर ये है कि 19 अप्रैल के बाद से भारत में इतने कम केस देखने को मिले हैं. 19 अप्रैल को देश में 2 लाख 59 हजार केस दर्ज हुए थे.  


ये भी पढ़ें: Coronavirus से लंबी लड़ाई के बाद Dr KK Aggarwal का हुआ निधन, वैक्सीन की लगी थी दोनों डोज

इन सबके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज 9 राज्यों के 46 जिलों के कलेक्टरों और चंडीगढ़ के प्रशासक संग बातचीत करने वाले हैं. इस अहम वक्त में राजयों के सीएम भी शामिल रहने वाले हैं. ये पूरा संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाला है. जिलों में कोरोनी की इस वक्त क्या स्थिति है और इसके कैसे रोकना चाहिए इस बार चर्चा होगी.

आज के दिन होने वाले संवाद में असम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, एमपी, उत्तराखंड. तमिलनाडु, कर्नाटक के जिलाधिकारी, चंडीगढ़ के प्रशासक और राज्यों के सीएम मौजूद होंगे. ये अहम बैठक 11 से शुरु होने जा रही है. इसके अलावा 20 मई को भी वो देश के 10 राज्यों के जिलाअधिकारियों संग बातचीत करेंगे.


ये भी पढ़ें: Corona की दवा 2DG हुई लॉन्च, जानिए Covid- 19 के मरीजों पर कैसे करेगी काम

आपकी जानकारी के लिए हम ये बता दें कि बीते दिन देशभर में 50 डॉक्टर्स की मौत हो गई है. दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में तैनात 26 साल के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर, अनस मुजाहिद ने बीते दिन अपना दम तोड़ दिया. ऐसा बताया जा रहा था कि कोरोना से संक्रमित होने के कुछ ही घंटे बाद उनकी मौत हो गई.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement