Story Content
नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: दीपम विवाद: तमिलनाडु सरकार ने नहीं माना था सुप्रीम कोर्ट के आदेश, आज होगी अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई।
तमिलनाडु सरकार ने विवादित दीपथून स्तंभ पर धार्मिक दीप नहीं जलाए जाने को लेकर बुधवार को शीर्ष अदालत से माफी मांगी थी और इसके लिए भगवान मुरुगन (सुब्रमण्यस्वामी) मंदिर के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था।
दीपम विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट अवमानना याचिकाओं पर आज करेगा सुनवाई (फोटो- एएनआई)
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित "दीपथून" पर नहीं जलाया गया था कार्तिगई दीपक
तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बीते रोज मांगी थी माफी, मंदिर प्रशासन को ठहराया था जिम्मेदार
पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित "दीपथून" स्तंभ पर परंपरागत धार्मिक दीप नहीं जलाए जाने से जुड़े विवाद के संबंध में दायर अवमानना याचिकाओं और अन्य आवेदनों को 27 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।
न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ को मामले में पेश वकीलों ने बताया कि इस मुद्दे पर कई अवमानना याचिकाएं और आवेदन दायर किए गए हैं।
शीर्ष अदालत ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अवमानना कार्यवाही शुरू करने से इनकार कर दिया था, लेकिन कहा था कि यदि इस संबंध में कोई याचिका दायर की जाती है, तो वह उस पर सुनवाई करेगी।
शीर्ष अदालत के निर्देश के बावजूद सोमवार को तिरुपरंकुंद्रम में वार्षिक कार्तिगई दीपम केवल उसके पारंपरिक स्थल उच्ची पिल्लैयार मंडपम में जलाया गया, न कि पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ यानी दीपथून।
याचिकाकर्ताओं के वकील ने अधिकारियों पर शीर्ष अदालत के निर्देशों का जानबूझकर पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आदेशों की ‘जानबूझकर अवहेलना’ करने के लिए स्वतः संज्ञान लेकर अवमानना कार्यवाही शुरू की जाए।
मदुरै के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में कार्तिगई दीपम से जुड़ा विवाद इस बात को लेकर है कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप कहां और किसके द्वारा जलाया जाना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को अंतरिम आदेश देते हुए 24 नवंबर को सालाना कार्तिगई दीपक कार्यक्रम के दौरान तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित पत्थर के स्तंभ ‘दीपथून’ पर शाम छह बजे एक बार दीप जलाने की इजाजत दी थी।
हिंदू संगठनों ने दीपथून पर दीप जलाने की मांग की थी, जबकि दरगाह पक्ष ने पहाड़ी के शिखर का मालिकाना हक जताते हुए इसका विरोध किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: तमिलनाडु भारत का सबसे दक्षिणी राज्य है। क्षेत्रफल के हिसाब से दसवां सबसे बड़ा भारतीय राज्य और जनसंख्या के हिसाब से छठा सबसे बड़ा राज्य, यह तमिलों का घर है, जो तमिल भाषा बोलते हैं, जो राज्य की आधिकारिक भाषा है और भारत में शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त पहली भाषा है। (स्रोत: विकिपीडिया — Tamil Nadu)
तस्वीर: Timothy A. Gonsalves, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.