Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी हुई महंगी; जानें आज का रेट

गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गुरुवार 11 नवंबर को सोने के भाव में 0.33% की तेजी आई है. जानिए सोने-चांदी के दाम.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 11 November 2021

गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गुरुवार 11 नवंबर को सोने के भाव में 0.33% की तेजी आई है, यानी सोना 163.00 पर महंगा हो गया है. इसी के साथ 10 ग्राम सोने की कीमत आज 49,017 रुपये पर पहुंच गई है. वहीं, आज चांदी भी महंगी हो गई है. चांदी का भाव 175 रुपये यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 66053 रुपये पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़े:इस देश में Work From Home को लेकर बड़ा बदलाव

रिकॉर्ड स्तर से 1000 रुपए सस्ता सोना

पिछले साल 11 नवंबर को एमसीएक्स पर सोना ₹50,259 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, यह 62,097 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस हिसाब से सोना फिलहाल 1000 रुपये सस्ता हो गया है, लेकिन चांदी की कीमत करीब 4000 रुपये महंगी हो गई है. आपको बता दें कि शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन सकती है.

ये भी पढ़े:दिल्ली में छठ पर सियासत हुई शुरु, BJP का ऐलान- DDMA की रोक के बावजूद मनाएंगे पर्व

इस तरह आप चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता

आपको बता दें कि अगर आप अभी सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. 'बीआईएस केयर ऐप' से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement