Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Gujarat में फिर पकड़ी गई करोड़ों की हेरोइन, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार

गुजरात में एक बार फिर करोड़ों की हेरोइन जब्त की गई है. इधर, इस बार एटीएस ने मोरबी के जिंजुदा गांव में ऑपरेशन को अंजाम दिया.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 15 November 2021

गुजरात में एक बार फिर करोड़ों की हेरोइन जब्त की गई है. इधर, इस बार एटीएस ने मोरबी के जिंजुदा गांव में ऑपरेशन को अंजाम दिया, जहां से 120 किलो हेरोइन बरामद हुई. एटीएस की ओर से बताया गया कि स्थानीय पुलिस की मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. पुलिस टीम एक योजना के तहत कच्छ की खाड़ी में स्थित नवलखी बंदरगाह के पास स्थित जिंजुदा गांव पहुंची और वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

गुजरात में फिर पकड़ी गई हेरोइन

गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक बयान में कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है. वहीं, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, 'यह गुजरात पुलिस की एक और उपलब्धि है. गुजरात पुलिस नशीले पदार्थों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. गुजरात एटीएस ने करीब 120 किलो नशीला पदार्थ पकड़ा है.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement