Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

चुनावी मैदान में उतर रहे हैं मनीष कश्यप, महिलाओं ने किया भव्य स्वागत

चुनाव में केवल राजनीतिक पार्टियां ही नहीं बल्कि नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। बता दें कि, बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में आ रहे हैं।

Advertisement
Image Credit: मनीष कश्यप
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 10 April 2024

चुनाव में केवल राजनीतिक पार्टियां ही नहीं बल्कि नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। बता दें कि, बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में आ रहे हैं। इतना ही नहीं मनीष कश्यप क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और लोगों से समर्थन मांग रहे हैं, इसी बीच यूट्यूबर पर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देखेंगे की महिलाएं मनीष कश्यप को दूध से नहला रही हैं और इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि मनीष कश्यप दूध का फर्ज निभाएंगे।


महिलाओं ने किया स्वागत

सोशल मीडिया पर इस समय मनीष कश्यप के वीडियो की काफी चर्चा हो रही है, जो तेजी से वायरल भी हो रहा है। जेल से रिहा होने के बाद मनीष कश्यप चंपारण के गांव में घूमकर लोगों से समर्थन की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं नया बिहार बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने का दावा कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया प्रखंड के रतनपुर गांव में जब मनीष कश्यप पहुंचे, तो सभी महिलाओं ने इकट्ठा होकर दूध से स्नान कराया।

बिहार में होंगे नए बदलाव

महिलाओं ने मनीष कश्यप को न केवल दूध से स्नान कराया, बल्कि दूध का फर्ज अदा करने की शपथ भी दिलाई। इसी बीच मनीष कश्यप की ऐसी कई तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मनीष इस बार चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे। बता दें कि, जब से मनीष कश्यप जेल से रिहा होकर आए हैं वह लगातार बिहार को बदलने की बात कर रहे हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.