Story Content
नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: परिसीमन बिल पर संजय सिंह ने साफ़ किया आम आदमी पार्टी का स्टैंड।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी लाइव , इटली के नेता का 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारे वाला वीडियो हटाने की याचिका ख़ारिज, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका को ख़ारिज कर दिया, जिसमें इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाने वाले सोशल मीडिया वीडियो हटाने की मांग की गई थी.
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका को ख़ारिज कर दिया, जिसमें इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाने वाले सोशल मीडिया वीडियो हटाने की मांग की गई थी.
दरअसल, इटली के नेता ने यह नारा हैदराबाद में भारत समिट 2026 के दौरान बोला था. अदालत में दाख़िल हुई याचिका में इस कार्यक्रम के आयोजन की भी जांच कराने की मांग की गई थी.
बार एंड बेंच के मुताबिक़ , जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता से सवाल किया कि उन्होंने इस मुद्दे पर सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख़ क्यों किया.
पीठ ने पूछा, "आप शिकायत दर्ज करा सकते थे. अनुच्छेद 32 के तहत याचिका क्यों दाख़िल की?"
याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील सैयद रिजवान अहमद ने दलील दी कि जियाकोमो फिलिबेक इटली से आए थे और वह यूरोपियन सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव हैं. उन्होंने भारत समिट के दौरान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया और विदेशी मेहमानों के लिए उसका अंग्रेज़ी में अर्थ भी समझाया.
वकील ने कहा कि फ़िलिबेक कोई राजनीतिक टिप्पणीकार नहीं, बल्कि एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी के ज़रिए विदेशी राजनीतिक प्रतिनिधि ने भारत के आंतरिक राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप किया.
वकील ने अदालत से सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म मेटा को संबंधित वीडियो हटाने और तेलंगाना सरकार से भविष्य में ऐसे भाषणों को रेगुलेट करने के लिए आश्वासन लेने की मांग की.
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया. पीठ ने कहा, "आपको पहले यह मुद्दा उठाना चाहिए कि क्या सरकार इस देश के नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नियंत्रित कर सकती है. फिर आप विदेशियों की बात कीजिए."
संबंधित ख़बर: राहुल की मौजूदगी में इटली के नेता ने लगाया 'वोट चोर-गद्दी छोड़' का नारा, बीजेपी क्या बोली
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनका दल परिसीमन बिल का लोकसभा और राज्यसभा में विरोध करेगा.
संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि डीलिमिटेशन बिल पास होता है तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने हिसाब से निर्वाचन क्षेत्रों निर्धारण करेगी.
संजय सिंह ने कहा, "इसका नाम भले ही डीलिमिटेशन बिल है, लेकिन यह बीजेपी जिताओ बिल है. अगर सीटों की संख्या डीलिमिटेशन के बाद बढ़ गई तो देश के अंदर निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण कौन करेगा? निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण ज्ञानेश कुमार की तरह बैठा हुआ बीजेपी का एक एजेंट करेगा. हो सकता है वो सुप्रीम कोर्ट का पूर्व न्यायधीश हो या कोई और हो मैं नहीं जानता, लेकिन करेगा वही जो ज्ञानेश कुमार की तरह उनका एजेंट होगा."
उन्होंने कहा कि असम और जम्मू कश्मीर में परिसीमन के नाम पर बीजेपी ने धोखा दिया.
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: आम आदमी पार्टी भारत में एक राजनीतिक पार्टी है जिसकी स्थापना 26 नवंबर 2012 को अरविंद केजरीवाल और उनके तत्कालीन सहयोगियों द्वारा की गई थी। AAP वर्तमान में भारतीय राज्य पंजाब में सत्ताधारी पार्टी है, भारत की संसद के दोनों सदनों में इसका प्रतिनिधित्व है, और यह दिल्ली में आधिकारिक विपक्ष है। (स्रोत: विकिपीडिया — Aam Aadmi Party)
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.