Story Content
CBI ने बेल्जियम पुलिस से मांगी मदद:
भारतीय CBI ने बेल्जियम सरकार से अपील की कि वे आरोपी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करने में भारत की सहायता करें। इसके बाद बेल्जियम सरकार के प्रवक्ता डेविड जॉर्डन्स ने कहा कि बेल्जियम सरकार भगोड़े भारतीय मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करने में भारत की सहायता करेगी। इसके बाद मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के लिए बेल्जियम पुलिस जांच के लिए जुड़ गई । मेहुल चोकसी बेल्जियम में अपना इलाज कर रहे थे, जहां बेल्जियम पुलिस ने उन्हें पंजाब नेशनल बैंक लोन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
दो अरेस्ट वारंट:
12 अप्रैल को बेल्जियम पुलिस ने आरोपी मेहुल चोकसी
को अस्पताल में गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उन्हें जेल में रखा गया है। बेल्जियम
पुलिस ने मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई कोर्ट द्वारा जारी किए गए दो
अरेस्ट वारंट का हवाला दिया। सूत्रों के मुताबिक ये वारंट 23 मई 2018 और 15 जून
2021 को जारी किए गए थे। मेहुल चोकसी के वकीलों का
कहना है कि उनकी तबीयत ठीक न होने के कारण उनका प्रत्यर्पण नहीं किया जा सकता।
पंजाब नेशनल बैंक घोटाला:
आरोपी मेहुल
चोकसी ने अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़
रुपये की धोखाधड़ी की और जनवरी 2018 में भारत से भाग गए। यह भारत का दूसरा सबसे
बड़ा घोटाला था। मेहुल चोकसी को साल 2021 में डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था।
हालांकि मेहुल
चोकसी ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया और यह भी कहा कि ED ने उनकी संपत्तियों को गलत तरीके से जब्त किया
है। भारतीय CBI
और ED लगातार विदेशी एजेंसियों से संपर्क कर
रहे हैं ताकि आरोपी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी को भारत वापस लाया जा सके।




Comments
Add a Comment:
No comments available.