Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Inflation: फिर लगा महंगाई का झटका, सरकार ने जारी किए आंकड़े

देश में महंगाई की रफ्तार तेज हो गई है. सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.95 फीसदी पर पहुंच गई थी. इससे पहले फरवरी में खुदरा महंगाई 6.07 फीसदी की दर से बढ़ी थी.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 12 April 2022

देश के लोगों को महंगाई के मोर्चे पर एक बार फिर से जोरदार झटका लगा है. मार्च महीने में खुदरा महंगाई में इजाफा हुआ है. मार्च में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.95 फीसदी पर पहुंच गई है. वहीं इससे पहले फरवरी में खुदरा महंगाई 6.07 फीसदी की दर से बढ़ी थी.

यह भी पढ़ें:UCG चेयरमैन का अहम फैसला, एक साथ दो डिग्री ले सकेंगे छात्र

मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी

आपको बता दें कि, यह खुदरा मुद्रास्फीति पिछले 17 महीने में सबसे ज्यादा है. मुद्रास्फीति अब भी भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर जा चुकी है. फरवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 6.07 प्रतिशत के स्तर पर थी. यह लगातार तीसरा महीना है जिसमें खुदरा मुद्रास्फीति छह प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है. इससे पहले अक्तूबर 2020 में खुदरा मुद्रास्फीति 7.61 प्रतिशत के उच्च स्तर पर थी.

यह भी पढ़ें:इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, 20 इलेक्ट्रिक स्कूटर जलकर हुए राख

RBI का मुद्रास्फीति पर विशेष ध्यान

सूत्रों के अनुसार, रिजर्व बैंक अपनी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर विशेष ध्यान रखता है. सरकार ने रिजर्व बैंक को मुद्रास्फीति को दो से छह प्रतिशत के दायरे में रखने का लक्ष्य दिया है. वहीं जनवरी मार्च की तिमाही में खुदरा मुद्रास्फीति औसतन 6.34 प्रतिशत रहा है.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement