Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

UGC चेयरमैन का अहम फैसला, एक साथ दो डिग्री ले सकेंगे छात्र

यूजीसी के अध्यक्ष ने यह कहा है कि छात्रों को ऑनलाइन तरीके से एक साथ दो डिग्री कार्यक्रमों में पढ़ाई करने की अनुमति दी जाएगी.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 12 April 2022

ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. अब छात्र प्रत्यक्ष तरीके से एक साथ दो डिग्री प्राप्त कर सकेंगे. इस बात की जानकारी यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने दी है. छात्र अब एक ही विश्वविद्यालय या अलग-अलग संस्थानों से पढ़ाई करके डिग्री ले सकेंगे.


UGC का बड़ा फैसला
आपको बता दें कि, यूजीसी के अध्यक्ष ने पूर्ण जानकारी देते हुए कहा है कि आयोग इस संबंध में जल्द ही दिशानिर्देश जारी करेगा. साथ ही उनका यह भी कहना है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में की गई घोषणा के अनुसार और छात्रों को विविध कौशल प्रदान करने के लिए यूजीसी नए दिशानिर्देश ला रहा है. जिसमें छात्र को एक साथ प्रत्यक्ष तरीके (फिजिकल मोड) से दो डिग्री कार्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी.

एक साथ दो डिग्री की पढ़ाई
पहले की शिक्षा प्रणाली में यह सुविधा बहाल नहीं थी लेकिन अब छात्रों के समय को व्यर्थ ना होने के लिए यह फैसला किया है. यूजीसी के अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि छात्र डिग्री कार्यक्रम या तो एक ही विश्वविद्यालय से या अलग-अलग विश्वविद्यालय से ले सकेंगे. छात्रों को प्रत्यक्ष तरीके से और ऑनलाइन तरीके से भी एक साथ दो डिग्री कार्यक्रमों में पढ़ाई करने की अनुमति दी जाएगी.
Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement