Story Content
सामुद्रिक शास्त्र हमारे सोने के तरीके के बारे में बताता है। इस तरह से हम व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं। एक व्यक्ति के सोने का तरीका अच्छाई और बुराई की जानकारी देता है। किसी व्यक्ति के साथ जीवन को लेकर आपका क्या नजरिया है इसकी जानकारी के लिए आपको उनके सोने के तरीके पर ध्यान देना होगा। सोने का तरीका आपके बारे में बहुत कुछ बयां करता है।
पीठ के बल सोना
कुछ लोग पीठ के बल सोते हैं उनमें आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है। इस तरह के लोग स्पष्टवादी और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ऐसे लोगों को अपने जीवन में प्रतिष्ठा और सम्मान भी खूब मिलता है उनके लक्ष्य भी बड़े होते हैं। यह अपनी लक्ष्य प्राप्ति के लिए खूब मेहनत करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि ऐसे लोगों का आत्मविश्वास घमंड में भी बदल जाता है।
पेट के बल सोना
जो लोग पेट के बल सोते हैं वह जिज्ञासु और रचनात्मक होते हैं। इस तरह के लोग कम उम्र में ही आत्मनिर्भर हो जाते हैं यह हर तरह की स्थिति में ढलने की इच्छा रखते हैं। इस तरह के व्यक्ति की यह आदत लोगों का पसंदीदा इंसान बनाती है। ऐसे लोग कभी कबार जिद्दी हो सकते हैं और दूसरों की बातों को नजर अंदाज कर सकते हैं।
दाईं ओर करवट लेकर सोना
जो लोग सामाजिक होते हैं वह दाएं और करवट लेकर सोते हैं ऐसे लोगों के मन में दया भाव होती है। इस तरह के लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। एक रिश्ते को कैसे निभाना है इस तरह के लोगों को अच्छी तरह से पता होता है। इन लोगों का स्वभाव भी बेहद सिंपल होता है लोगों के साथ बेहतर तरीके से पेश आते हैं। यह लोग जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करते लेकिन इन्हें धोखा खाना पड़ता है।
बाईं ओर करवट लेकर सोना
जो लोग बाईं और करवट लेकर सोते हैं वह व्यावहारिक होते हैं, उनके निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है। इस तरह के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और रिश्तो को भी निभाते हैं। हालांकि यह लोग काफी इमोशनल भी होते हैं इन्हें छोटी-छोटी बात दिल पर लग जाती है।
घुटने मोड़कर सोन
जो लोग घुटने मोड़ कर सोते हैं वह लोगों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। इस तरह के लोग जल्दी से किसी के साथ भी जुड़ जाते हैं, लेकिन इन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है इन लोगों को सुरक्षा की बेहद जरूरत होती है।
हाथ पैर मोड़कर सोने वाले लोग
आपने कई ऐसे लोग देखे होंगे जो हाथ पैर मोड़कर सोते हैं। इस तरह के लोग काफी बेचैन किस्म के होते हैं जिनका दिमाग हमेशा बेचैन ही रहता है। इस तरह के लोग अपनी योजनाओं को पूरा करने में असफल रहते हैं।




Comments
Add a Comment:
No comments available.