Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का दिया आदेश, क्या है तमिलनाडु में इस विवाद की वजह

नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026: सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का दिया आदेश, क्या है तमिलनाडु में इस विवाद की वजह। सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | खबरें - 28 November 2026

नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026: सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का दिया आदेश, क्या है तमिलनाडु में इस विवाद की वजह।

सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का दिया आदेश, क्या है तमिलनाडु में इस विवाद की वजह इमेज कैप्शन, सुप्रीम कोर्ट ने कार्तिगई दीपम दिवस (24 नवंबर) पर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित पत्थर के स्तंभ पर एक बार दीपक जलाने की अनुमति दी लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ प्रकाशित 27 नवंबर 2026 अपडेटेड 7 घंटे पहले पढ़ने का समय: 8 मिनट लोड हो रहा है लोड हो रहा है सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ की चोटी पर स्थित पत्थर के खंभे पर 28 नवंबर को दीप जलाने का आदेश दिया है. पिछले साल मद्रास हाई कोर्ट ने इसी मामले में आदेश दिया था, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने उसे लागू नहीं किया था.

इस काम को सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जजों को रिसीवर नियुक्त करते हुए तिरुपरनकुंद्रम मंदिर के ट्रस्टियों के बोर्ड को निलंबित कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कार्तिगई दीपम दिवस (24 नवंबर) पर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित पत्थर के स्तंभ पर एक बार दीपक जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन उस दिन हमेशा की तरह उचिपिल्लैयार मंदिर के पास स्थित दीपम मंडपम में ही दीपक जलाया गया.

हालांकि, इस बार सरकार के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने से बचना मुश्किल हो गया है. कोर्ट ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन नहीं करने पर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं.

इस मामले में तमिलनाडु के मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारियों को अदालत की अवमानना का नोटिस भी भेजा गया है.

पिछले साल यह मामला मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ पहुंचा था. उस समय न्यायाधीश जीआर स्वामीनाथन ने आदेश दिया था कि परंपरागत जगह उचि पिल्लैयार मंडपम के साथ-साथ पहाड़ की चोटी पर बने पत्थर के खंभे पर भी दीपम जलाया जाए. बाद में हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने भी इस आदेश को बरकरार रखा था.

हालांकि, ज़िला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होने की आशंका जताते हुए इस आदेश को लागू नहीं किया. दीपक सिर्फ परंपरागत जगह उचि पिल्लैयार मंडपम में ही जलाया गया. इसके बाद आरोप लगा कि सरकार ने अदालत के आदेश का पालन नहीं किया.

इधर मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया-एएसआई) की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि तमिलनाडु पुलिस ने उसके अधिकारियों को तिरुपरनकुंद्रम स्थित दीपथून का निरीक्षण करने से रोक दिया.

एएसआई ने बताया कि उसके अधिकारी, 24 नवंबर को दोपहर करीब 3:15 बजे परिसर पहुंचे थे, लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी.

एएसआई ने आरोप लगाया कि मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद उसे दीपथून का निरीक्षण करने से रोका गया.

उसने तिरुपरनकुंद्रम मामले में तमिलनाडु सरकार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक अधिकारों का अतिक्रमण बताया.

एएसआई ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि उसके आदेश को लागू करने में विफल रहे अधिकारियों के ख़िलाफ़ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जाए.

साथ ही, अदालत की निगरानी में तमिलनाडु सरकार की ओर से आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक निगरानी समिति गठित की जाए.

एएसआई ने साफ़ तौर पर मांग की कि तमिलनाडु पुलिस इस मामले के किसी भी पहलू में हस्तक्षेप न करे, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था भी शामिल है.

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सर्वोच्च न्यायिक प्राधिकरण और भारत का सर्वोच्च न्यायालय है। यह भारत में सभी दीवानी और आपराधिक मामलों के लिए सर्वोच्च अपीलीय अदालत है। (स्रोत: विकिपीडिया — Supreme Court of India)

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.