Trending News: अर्जुन रामपाल के घर पर NCB की रेड, दीवाली पर पटाखे हुए बैन

एनसीबी ने एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर में छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक़ अभिनेता के ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

  • 1920
  • 0

मुंबई में भी दिवाली पर फुलझड़ी-अनार जलाने की छूट। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर पर NCB की रेड। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी हुए कोरोना पॉजिटिव। ऐसी ही देश, दुनिया और बॉलीवुड से जुड़ी 'आज की खास खबरें' पढ़िए सिर्फ इंस्टाफीड पर...


1: दिवाली से पहले इन शहरों में बैन हुए पटाखे, मुंबई में मिली ये छूट

बीएमसी द्वारा मुंबई में सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें सभी जगहों पर पटाखे जलाने पर रोक लगाई गयी है। लेकिन सख़्ती के बीच 14 नवंबर यानि दीपावली के दिन प्राइवेट सोसाइटी के लोग केवल अनार और फुलझड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।


2: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर पर NCB की रेड

एनसीबी ने एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर में छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक़ अभिनेता के ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया गया है। ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल का नाम भी काफ़ी उछल चुका है।


3: पीएम मोदी का वाराणसी को तोहफा

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दिवाली का तोहफा दिया जा रहा हैं। आज प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी में 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ इन योजनाओं में क़रीब 463 करोड़ की लागत लग रही है।


4: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन आज 

आज बिहार के आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। बता दें कि उनका जन्म 9 नवंबर 1989 को हुआ था। तेजस्वी आज 32 साल के हो गये हैं। जन्मदिन के ख़ास मौक़े पर तेजस्वी के समर्थकों ने उनको जन्मदिन की बधाइयां दीं।


5: खास होगी इसबार अयोध्या की दिवाली

अयोध्या में राम मंदिर की नींव डलने के बाद पहली बार दिवाली मनाई जाएगी। इसके अलावा कोरोना काल में ये त्योहार मनाया जा रहा है। इसके चलते काफी कुछ डिजिटल किया जा रहा है। इस बार राम दरबार में सभी रामभक्त वर्चुअल हाजिरी देंगें।


6: दिवाली से पहले ही शेयर बाजार में जश्न

सेंसेक्स 380 अंकों के साथ 42,273 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 136 अंकों के साथ 12,399 पर कारोबार कर रहा है। 673 अंक की उछाल के साथ 42,566.34 पर पहुंचा।


7: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी हुए कोरोना पॉजिटिव

साउथ फ‍िल्मों के जाने-माने सुपरस्टार चिरंजीवी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने चाहने वालों को ट्वीट के ज़रिए से दी। इसी के साथ ही ऐक्टर ने उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। 


8: कंगना ने कमला हैरिस की जीत को कहा ऐतिहासिक

एक्ट्रेस कंगना रनौत हर तरह के मुद्दों पर अपने विचार रखती हैं। कई बार लोगों को उनके विचार पसंद आते हैं कई बार नहीं आते हैं। उसी के चलते अब एक्ट्रेस ने अमेरिकी चुनाव नतीजों पर अपना पक्ष रखा है। ऐक्ट्रेस ने उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का सपोर्ट किया तो वहीं दूसरी तरफ़ जो बाइडेन पर तंज कसा है।


9: आज रिलीज होगी फिल्म 'लक्ष्मी'

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस किया आडवाणी अभिनीत फ़िल्म 'लक्ष्मी' आज रिलीज हो रही है। बता दें कि फ़िल्म का नाम बदल दिया गया है।  पहले फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया था। ये फिल्म आज शाम 7:05 पर डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। बता दें कि फ़िल्म को राघव लारेंस द्वारा डायरेक्ट किया गया है।


10: दिल्ली में संक्रमण की रफ़्तार हुई तेज़ 

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85 लाख 53 हजार 816 हो चुकी है। 79 लाख 15 हजार 660 लोग ठीक हो गये हैं।वहीं 1 लाख 26 हजार 653 क़रीब लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली के हालात सबसे ज़्यादा ख़राब हैं। पिछले 24 घंटे में  7745 लोग संक्रमित पाए गए हैं।



RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT