Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Uttrakhand: किन्नौर जिले में ग्लेशियर गिरने का खतरा, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने खबर देते हुए बताया कि नौ फरवरी को जिले में सबसे ज्यादा हिमपात और हिमनद गिरने की भविष्यवाणी मौसम विभाग केंद्र शिमला ने की है.

Advertisement
Instafeed.org

By Instafeed | खबरें - 10 February 2022

उत्तराखंड के किन्नौर जिले में 9 फरवरी को सबसे अधिक हिमपात होने के साथ ही ग्लेशियर गिरने का संकट आने की संभावना है. संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही यहां आए स्थानीय लोगों और पर्यटकों से भी सतर्क रहने का आग्रह किया गया है. बता दें कि फरवरी से अप्रैल तक जिले की नदी नालों और पहाड़ियों पर हिमनदों के गिरने का सबसे ज्यादा संकट है.

ये भी पढ़ें:- UP: उत्तर प्रदेश के लिए पहले चरण का मतदान शुरू, अमित शाह ने किया ट्वीट

डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने खबर देते हुए बताया कि नौ फरवरी को जिले में सबसे ज्यादा हिमपात और हिमनद गिरने की भविष्यवाणी मौसम विभाग केंद्र शिमला ने की है. उन्होंने कहा कि किन्नौर में अब नदियों और नालों सहित पहाड़ों से ग्लेशियर गिरने की आशंका है. ऐसे में स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों को ऊंचाई वाले इलाकों समेत नदियों और नालों के पास नहीं जाना चाहिए. खासकर जिले के मद नाला, रैली नाला, भगत नाला, सांगला, चितकुल के आसपास के नाले में जाने से बचें. क्योंकि इन सभी नालों में हर साल ग्लेशियर गिरते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए ताकि किसी तरह का नुकसान न हो.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement