Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

UP: उत्तर प्रदेश के लिए पहले चरण का मतदान शुरू, अमित शाह ने किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के लिए लड़ाई आज (10 फरवरी) से शुरू हो जायेगी क्योंकि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 11 जिलों में फैलेी 58 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान किया जायेगा.

Advertisement
Instafeed.org

By Jyoti | खबरें - 10 February 2022

उत्तर प्रदेश के लिए लड़ाई आज (10 फरवरी) से शुरू हो जायेगी क्योंकि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 11 जिलों में फैली 58 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान किया जायेगा. सूत्रों के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है और चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए कोविड -19 दिशानिर्देशों के अनुसार हो रहा है. यह मतदान 25,849 मतदान केंद्रों पर हो रहा है जो शाम छह बजे तक चलेगा.


Also Read : Horoscope: इन दो राशियों के लोगों की व्यापार में होगी तरक्की, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन


शामली, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, गौतम बुद्ध नगर और मथुरा में 11 जिलों में मतदान हो रहा है. 73 महिला उम्मीदवारों सहित 623 उम्मीदवार मैदान में हैं और पहले चरण में लगभग 2.27 करोड़ लोग मतदान के पात्र हैं. लगभग 20 करोड़ लोगों के घर उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है जो 7 मार्च को समाप्त होगा और मतों की गिनती 10 मार्च से शुरू होगी.



"आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है," केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट के माध्यम से मतदाताओं से राज्य में ऐसी सरकार चुनने की अपील की जो उन्हें "राज्य में विकास के साथ-साथ सुरक्षा, सम्मान और सुशासन" दे.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement