Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सपने में दिखती हैं यदि ये चीजें तो समझ जाइए आप होने वाले हैं मालामाल

सपने आना हमारी जिंदगी की एक अटूट सच्चाई।  कुछ सपनों में हमें अमीर बनने के लक्षण दिखाई देते हैं तो कुछ सपने हमें ड

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | लाइफ स्टाइल - 16 August 2022

सपने आना हमारी जिंदगी की एक अटूट सच्चाई।  कुछ सपनों में हमें अमीर बनने के लक्षण दिखाई देते हैं तो कुछ सपने हमें डरावने दिखाई देते हैं। सपनों की एक अलग दुनिया होती है। कई  बार हमें सपनों में आगे हमारी जिंदगी में आने वाली घटनाएं दिख जाती हैं।  जोकि शास्त्रों के अनुसार कई बार सही भी होती दिखाई देती हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कौन से सपने हमें क्या दिखाते हैं।


दीपक 


 सपने में यदि जलते हुए दीपक को देखा जाता है तो शास्त्र के अनुसार ये माना जाता है कि हमें आने वाले समय में बहुत से धन का लाभ होने वाला है। यानी सपने में दीपक को जलते देखना आपके लिए शुभ मना जाता है। 


अंगूठी 


 अगर सपने में आप खुद को अंगूठी पहने हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में लक्ष्मी की प्राप्ति आपको होने वाली है। इसका मतलब ये हुआ कि आपको मां लक्ष्मी की कृपा मिलने वाली है। 


सांप 


 कोई व्यक्ति सपने में सांप को काटते हुए देख ले तो माना जाता है कि उस इंसान को धन की प्राप्ति होने वाली है।


गुलाब और कमल 


 सपने में कोई व्यक्ति गुलाब का या कमल का फूल देख ले तो माना जाता है कि उस व्यक्ति को धन मिलने की संभावना है।


स्वर्ण


सपने में स्वर्ण का देखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा रहेगी और आप जल्दी मालामाल होंगे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.