Story Content
नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026: 'मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी', मुफ्ती इस्माइल कासमी ने सपा को दी चुनौती।
मुफ्ती इस्माइल कासमी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मालेगांव चुनाव के दौरान अखिलेश यादव खुद उनके खिलाफ प्रचार करने पहुंचे थे। उनके साथ सपा नेता अबू आजमी, इकरा हसन, मोहिबुल्लाह नदवी समेत पार्टी के कई सांसद और नेता भी आए थे। कासमी के मुताबिक, इन नेताओं का मकसद उन्हें उनकी सीट पर हराना था। उन्होंने बताया कि इकरा हसन दो बार मालेगांव आई थीं और मोहिबुल्लाह नदवी भी दो बार यहां पहुंचे थे। इकरा हसन ने तो उनके घर के पास ही मंच लगाकर सभा की थी।
AIMIM विधायक ने आरोप लगाया कि मालेगांव में सपा को हार का सामना करना पड़ा तो उसके नेता कोर्ट चले गए। उन्होंने कहा कि अदालत में भी मुसलमानों से जुड़े मुद्दों को उठाकर विवाद खड़ा किया गया। कासमी के मुताबिक, दुआ, आमीन कहने और मस्जिद के अंदर महिलाओं की सरबराही को लेकर दिए गए उनके बयान को राजनीतिक मुद्दा बनाया गया। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि ऐसे में उनका उत्तर प्रदेश जाकर प्रचार करना स्वाभाविक है।
कासमी ने बताया कि हाल ही में जब वह उत्तर प्रदेश गए थे, तब सपा के कई बड़े नेता उनसे मिले थे। इन नेताओं ने उनसे कहा था कि वह असदुद्दीन ओवैसी को यूपी आने से रोकें। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि ओवैसी को रोकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह खुद उत्तर प्रदेश आने वाले हैं। कासमी ने बताया कि उन्होंने सपा नेताओं से कहा था,
कासमी ने आगे बताया कि इस पर सपा नेताओं ने हाथ जोड़कर उनसे उत्तर प्रदेश नहीं आने की अपील की थी। कासमी ने सवाल उठाया कि जब अखिलेश यादव, अबू आजमी, इकरा हसन और मोहिबुल्लाह नदवी उनके खिलाफ प्रचार करने मालेगांव आ सकते हैं, तो वह उत्तर प्रदेश क्यों नहीं जा सकते? उन्होंने कहा कि उन्हें भी वहां जाकर प्रचार करने का अधिकार है।
मुफ्ती इस्माइल कासमी ने साफ किया कि उत्तर प्रदेश जाने और चुनाव प्रचार करने को लेकर उन्होंने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। हालांकि, उन्होंने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। उन्होंने कहा कि वह आगे के हालात देखकर तय करेंगे कि क्या करना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सपा के नेता मालेगांव आकर उनके खिलाफ चुनाव प्रचार कर सकते हैं, तो उन्हें भी यूपी में जाकर प्रचार करने से नहीं रोका जाना चाहिए।
संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने और परिसीमन के मुद्दे पर भी कासमी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया हर 20 साल में एक बार होती है। सरकार को इस बारे में जो जरूरी कदम उठाने हैं, वह अपनी जिम्मेदारी के अनुसार उठाएगी। उन्होंने कहा कि जब इस विषय पर उनसे बातचीत होगी, तब वह अपनी राय रखेंगे। कासमी के मुताबिक, परिसीमन होना चाहिए या नहीं, इस पर वह जल्दबाजी में कोई पक्ष नहीं लेंगे। इस मुद्दे पर फैसला रखने से पहले वह अपनी पार्टी के जिम्मेदार नेताओं, शहर के लोगों, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ-साथ शिक्षा जगत के लोगों से भी बातचीत करेंगे। इसके बाद ही वह अपना रुख साफ करेंगे। (IANS से इनपुट्स के साथ)
ये भी पढ़ें: "अखिलेश यादव जी, राधे-राधे, आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ये बता दीजिए", ओपी राजभर ने फिर कसा तंज
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: अखिलेश यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिन्होंने 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 38 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद, वह अब तक इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — Akhilesh Yadav)
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.