Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

राजस्थान-MP के 18 शहरों में शीतलहर, तापमान 10°C से कम: जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में, 7 राज्यों में कोहरा...

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: राजस्थान-MP के 18 शहरों में शीतलहर, तापमान 10°C से कम: जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में, 7 राज्यों में कोहरा...। Thu, Nov 26, 2026 Updated 11:15 AM IST होम वीडियो सर्च वॉच…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | राजनीति - 26 November 2026

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: राजस्थान-MP के 18 शहरों में शीतलहर, तापमान 10°C से कम: जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में, 7 राज्यों में कोहरा...।

Thu, Nov 26, 2026 Updated 11:15 AM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News National Winter Update: Cold Wave, Dense Fog & Health Tips Across India | 2026 राजस्थान-MP के 18 शहरों में शीतलहर, तापमान 10°C से कम: जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में, 7 राज्यों में कोहरा; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप जयपुर/भोपाल/लखनऊ/पटना 2 घंटे पहले कॉपी लिंक नवंबर के आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश के 6 और राजस्थान के 12 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया।

राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.7°C रहा, जबकि मध्य प्रदेश के दमोह में 7.4°C के साथ सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान माइनस में है। वहीं यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह घना कोहरा रहा।

आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से…

राजस्थान के अजमेर में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। जम्मू-कश्मीर में शीतलहर चल रही है। श्रीनगर में घना कोहरा छाया रहा। चेन्नई के कई इलाकों में बुधवार रात को बारिश हुई। देशभर का तापमान, एक टेबल में

दिल्ली की हवा बुधवार को लगातार 11वें दिन ‘खराब’ कैटेगरी में रही। 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 220 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा 15 नवंबर से लगातार ‘खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है।

नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है।

1. राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर को छोड़ सभी शहरों में पारा 15°C से नीचे, फतेहपुर में 4.7°C

राजस्थान में सर्द हवाओं के चलते रात में ठंड बढ़ गई है। राज्य के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरा। सीकर के फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 15°C से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें…

2. एमपी: दमोह में 7.4°C पारा, 30 शहरों में 15 डिग्री से नीचे; भोपाल में शीतलहर

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। दमोह में बुधवार तो न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज हुआ, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। भोपाल में पारा 8.2°C पर पहुंच गया, जो 10 साल में नवंबर की तीसरी सबसे ठंडी रात है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

3. उत्तर प्रदेश: 3 शहरों में पारा 10° से नीचे, हरदोई 9°C के साथ सबसे ठंडा

पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। हरदोई में न्यूनतम तापमान 9°C, मुजफ्फरनगर में 9.2°C और कानपुर में 9.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज समेत 12 शहरों में कोहरा छाया रहा। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा और धुंध छा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से आसमान साफ हो रहा है। बुधवार को अरवल में 11.5°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा या धुंध रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

5. छत्तीसगढ़: उत्तरी हिस्से में ठंड, दक्षिण में रातें गर्म: अंबिकापुर 11.4°C के साथ सबसे ठंडा

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: जम्मू और कश्मीर भारत द्वारा केंद्र शासित प्रदेश के रूप में प्रशासित एक क्षेत्र है जिसमें बड़े कश्मीर क्षेत्र का दक्षिणी भाग शामिल है, जो 1947 से भारत और पाकिस्तान के बीच और 1959 से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का विषय रहा है। (स्रोत: विकिपीडिया — Jammu and Kashmir (union territory))

तस्वीर: Rajeshodayanchal, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement