Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

संसद के अगले सत्र पर सस्पेंस: विपक्ष ने कहा, सरकार बहुमत जुटाने में जुटी, BJP को डर

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: संसद के अगले सत्र पर सस्पेंस: विपक्ष ने कहा, सरकार बहुमत जुटाने में जुटी, BJP को डर। गौरव गोगोई, कपिल सिब्बल, संजय राउत और जॉन ब्रिटास Source : ANI संसद के अगले सत्र को लेकर…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | राजनीति - 25 November 2026

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: संसद के अगले सत्र पर सस्पेंस: विपक्ष ने कहा, सरकार बहुमत जुटाने में जुटी, BJP को डर।

गौरव गोगोई, कपिल सिब्बल, संजय राउत और जॉन ब्रिटास Source : ANI संसद के अगले सत्र को लेकर सस्पेंस बरकरार है. विपक्ष सरकार से लगातार पूछ रहा है कि मानसून सत्र का ही विस्तार होगा या फिर शीतकालीन सत्र बुलाएगी. सरकार ने अब तक मानसून सत्र का सत्रावसान क्यों नहीं किया है. साथ ही विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार परिसीमन बिल पास कराने के लिए बहुमत जुटाने में जुटी है. इसलिए देरी कर रही है.

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ''मानसून सत्र का सत्रावसान क्यों नहीं हुआ है. शीतकालीन सत्र 20 नवंबर के आसपास बुलाया जाता है. नहीं बुलाया गया है. एक सत्र और दूसरे सत्र के बीच में 180 दिनों का अंतर नहीं होना चाहिए. मानसून सत्र अब तक खत्म नहीं हुआ है, तो अब जब भी बुलाया जाएगा तो उसे तो मानसून सत्र ही कहा जाएगा. इसका मतलब है कि शीतकालीन सत्र होगा ही नहीं. इसका मतलब है कि सीधा बजट सत्र होगा. ये संविधान का उल्लंघन है.''

उन्होंने कहा, ''मानसून सत्र सत्रावसान नहीं करने के पीछे सोच क्या है.संविधान संशोधन बिल ला रहे हैं, इनका मकसद लोकसभा की सीट बढ़ाने की है. उसके बाद परिसीमन करेंगे.कारण दिया गया है कि महिला आरक्षण बिल को लागू करना चाहते हैं. ये तो हम भी कह रहे हैं. इनकी सोच है कि इतिहास देखेंगे तो हिंदी भाषी राज्य में बीजेपी का प्रभाव रहा है, दक्षिण भारत में ज्यादा प्रभाव नहीं है. कर्नाटक-केरल में कुछ नहीं मिलता है. कर्नाटक में उलटफेर होता रहता है.''

लोकसभा में कांग्रेस के उप-नेता गौरव गोगोई ने कहा कि सत्र बुलाने में हो रही देरी भारत की जनता के प्रति घोर अनादर को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने संसद को हाईजैक कर लिया है. वे बिना किसी वजह के संसद के नवंबर-दिसंबर सत्र में देरी कर रहे हैं और जनता को इसका कोई कारण भी नहीं बता रहे हैं. बीजेपी एक ऐसी संसद से डरती है, जहां विपक्ष उनके सामने बैठकर तीखे सवाल पूछे.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा, ''शीतकालीन सत्र में देरी हो रही है, किसी को पता नहीं है कि क्यों देरी हो रही है. पिछले सत्र का सत्रावसान भी नहीं हुआ है. ऐसे में कभी भी वो सत्र शुरू कर सकते हैं. कब करेंगे, कैसे करेंगे, क्या एजेंडा है...ये सरकार के कुछ ही लोगों को पता है. सत्र का सभी इंतजार कर रहे हैं.''

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि INDIA गठबंधन परिसीमन के मुद्दे पर सामूहिक रूप से फैसला लेगा. यहां नैतिकता की बात नहीं है. बाहर से समर्थन देने से सरकार नहीं बनती. जो सांसद अभी संसद में हैं, उन्हें ही आरक्षण दीजिए. दो-तिहाई बहुमत जुटाने के लिए आपने क्या किया? पार्टियों को खरीदा जा रहा है. अमित शाह की तरफ से क्रॉस वोटिंग के लिए 150 करोड़ रुपये देने की बातें चल रही हैं. यह बिल एक बार गिर चुका है. अमित शाह इस मुद्दे पर जिद पर अड़े हुए हैं. जब तक आंकड़ा पूरा नहीं होगा, तब तक अधिवेशन नहीं होगा, यह किस तरह का अहंकार है?

शरद पवार के NDA में शामिल होने की चर्चा पर राउत ने कहा कि कुछ लोगों की ऐसी इच्छा जरूर है. शरद पवार का पूरा राजनीतिक जीवन सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने और फुले-शाहू-आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने में बीता है. उनके राजनीतिक वारिसों और परिवार के लोगों को इस विरासत का ध्यान रखना चाहिए. सत्ता में जाने की जल्दबाजी में अगर शाहू-फुले के विचारों को दफनाया जा रहा है, तो यह उचित नहीं है. कुछ लोगों की सोच है कि आप आराम कीजिए, हम पार्टी तोड़कर आपको घर बैठा देंगे.

विपक्षी दलों की आशंकाओं के बीच बता दें कि परिसीमन बिल पर सरकार को दो तिहाई बहुमत की जरूरत है. उसे 361 वोट चाहिए. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास 320 सदस्य हैं. दावा है कि बीजेपी ने समर्थन के लिए शरद पवार और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से संपर्क साधा है.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने एएनआई से कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर किसी को कोई जानकारी नहीं है. वहीं दूसरी ओर, बीजेपी पंजाब में जोड़-तोड़ और गठबंधन करने में काफी सक्रिय है. उत्तर प्रदेश में भी अपना प्रचार अभियान चला रही है, लेकिन पूरा देश इस सरकार की ओर देख रहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर उनका क्या रुख है. यह देश एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में जिस बुनियादी आधार पर चल रहा है, वह संसदीय शासन प्रणाली है.

उन्होंने कहा, ''संसद वह मंच है जिसके जरिए सरकार की जवाबदेही तय की जाती है. अगर सरकार संसद के इतने महत्वपूर्ण सत्र को लेकर 'लुका-छिपी' का खेल खेल रही है, तो मुझे नहीं पता कि इस देश के लोकतंत्र के बारे में क्या कहा जाए. हर कोई जानता है कि पर्दे के पीछे ऐसी कोशिशें चल रही हैं जिससे 'परिसीमन विधेयक' को पास कराया जा सके, और वे इस संवैधानिक संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए बहुमत जुटाने की कोशिश कर रहे हैं.''

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि इनका एक ही तरीका है कि किसी तरीके से कुछ मेजॉरिटी बनाकर टू थर्ड्स अपने डीलिमिटेशन को पास करें. वो इनके पास है नहीं. अब उसके लिए इन्होंने धन की वो शुरू की होगी. इधर उधर से खरीदना शुरू किया होगा. सौ दो सौ करोड़ प्रति सांसद जो भी इनके रेट होते हैं बांधे होंगे. हो सकता है अभी तक पूरी डीलिंग नहीं हुई होगी. जब डील हो जाएगी और इसके पहले कि दूसरा कहीं पैसे लेके भाग जाए उसके बीच में संसद का सत्र हो सकता है कर दें.

बता दें कि पिछले साल 8 नवंबर को शीतकालीन सत्र की घोषणा हुई थी और ये 1 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ था और 19 दिसंबर 2025 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया.

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

स्रोत के मुताबिक: Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164 Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: सस्पेंस रहस्यमयता, अनिश्चितता, संदेह या अनिर्णय के कारण होने वाली चिंता या उत्तेजना की स्थिति है। एक कथात्मक कार्य में, रहस्य कथानक या संघर्ष के बारे में दर्शकों की उत्साहित प्रत्याशा है, खासकर जब यह एक ऐसे चरित्र को प्रभावित करता है जिसके लिए दर्शक सहानुभूति महसूस करते हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — Suspense)

तस्वीर: The White House, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.