Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: "तुम्हारा चाचा चोर है...", जब स्कूल में एक लड़के ने प्रियंका गांधी को कही थी ये बात, गुस्से में जड़ दिया था।
सोनिया गांधी के साथ बातचीत में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया कि इमरजेंसी के बाद स्कूल में एक लड़के ने उन्हें परेशान करते हुए कहा था, "तुम्हारा चाचा चोर है"। इसके जवाब में उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया था। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान इस घटना का जिक्र किया।
इस बातचीत का एक वीडियो उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया। वीडियो में प्रियंका गांधी कहती हैं, "इमरजेंसी के बाद जब दादी (इंदिरा गांधी) चुनाव हार गईं, तो हम दूसरे घर में शिफ्ट हो गए। मुझे याद है कि उस समय काफी तनाव था।" इस वीडियो में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 1977 में इंदिरा गांधी के चुनाव हारने के बाद स्कूल के अपने पहले दिन को याद कर रहे हैं।
वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि साल 2004 के आम चुनाव के फैसले से हममें से कुछ लोगों को राहत मिली, तो कुछ को खुशी मिली। राहुल गांधी ने बताया कि पापा (राजीव गांधी) की सुरक्षा वापस लेने के पीछे एक खास मकसद था। राहुल ने कहा कि 500 से ज़्यादा पन्नों के बावजूद मां ने अपनी किताब में कुछ बातें शामिल नहीं की हैं।
राहुल गांधी ने कहा, "प्रियंका और मैं अपनी मां के साथ बैठकर इन सब पर बात की। उन यादों में वापस जाने से वह खुशी, वह हंसी और उस समय महसूस किया गया दर्द - सब कुछ फिर से ताजा हो गया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि Belonging (किताब का नाम) की तलाश में मां का सफर बहुत सारे प्यार और भयानक त्रासदियों से भरा रहा है। उन्होंने इन सबका सामना पूरी गरिमा और हिम्मत के साथ किया है।"
VD सावरकर के परपोते ने सोनिया गांधी को भेजा कानूनी नोटिस, किताब में अपमानजनक बातें लिखे जाने का आरोप
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.