Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ICC T20I रैंकिंग: वेस्टइंडीज को 3-0 से मात देने के बाद भारत छह साल में पहली बार नंबर 1 पर

सूर्यकुमार यादव की 65 रनों की पारी को उत्साहीत गेंदबाजी प्रदर्शन का समर्थन मिला क्योंकि भारत ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 आई में वेस्टइंडीज को 17 रनों से हरा दिया.

Advertisement
Instafeed.org

By Instafeed | खेल - 21 February 2022

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराकर टी20 में पहला स्थान हासिल किया है. रोहित शर्मा की टीम अब 269 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच चूकी है. जबकि इंग्लैंड और भारत दोनों की रेटिंग समान (269) है, भारत के कुल 10,484 अंक हैं, जो इंग्लैंड के 10,474 से 10 अधिक है.

ये भी पढ़ें:- Andhra Pradesh: दिल का दौरा पड़ने से गौतम रेड्डी का हुआ निधन, परिजनों का रोकर बुरा हाल

तीसरे T20I में 17 रन की जीत के साथ, भारत ने तीन मैचों की T20I श्रृंखला 3-0 से जीत ली. इससे पहले भी मेन इन ब्लू ने वनडे सीरीज में भी वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था. भारत गुरुवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ अगली भिड़ंत करेगा.

ये भी पढ़ें:- Saharanpur: मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट से महिला की मौत, बुरी तरह झुलसे दो बच्चे

सूर्यकुमार यादव की 65 रनों की पारी को उत्साहीत गेंदबाजी प्रदर्शन का समर्थन मिला क्योंकि भारत ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 आई में वेस्टइंडीज को 17 रनों से हरा दिया. हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिए जबकि वेंकटेश अय्यर ने भी दो विकेट लिए.

ये भी पढ़ें:- चुनावी माहौल के बीच बॉलीवुड अभिनेता ने किया ट्वीट, यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट

इससे पहले, सूर्यकुमार यादव (65) और वेंकटेश अय्यर (35*) ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदोलत भारत ने निर्धारित बीस ओवरों में 184/5 रन बनाए. अंतिम पांच ओवरों में, मेजबान टीम कुल 86 रन जोड़ने में सफल रही, जिससे स्कोर 180 रन के पार चला गया. अय्यर और सूर्यकुमार यादव ने पांचवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement