Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

रिंकू सिंह के बल्ले को किसकी नजर लगी? इंडिया-ए में भी फ्लॉप, ऐसे कैसे करेंगे टीम इंडिया में वापसी!

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: रिंकू सिंह के बल्ले को किसकी नजर लगी? इंडिया-ए में भी फ्लॉप, ऐसे कैसे करेंगे टीम इंडिया में वापसी!। UAE के खिलाफ नाबाद 27 रन बनाए, लेकिन यह पारी भी उनके पुराने अंदाज की झलक…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | खेल - 26 November 2026

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: रिंकू सिंह के बल्ले को किसकी नजर लगी? इंडिया-ए में भी फ्लॉप, ऐसे कैसे करेंगे टीम इंडिया में वापसी!।

UAE के खिलाफ नाबाद 27 रन बनाए, लेकिन यह पारी भी उनके पुराने अंदाज की झलक नहीं दिखा सकी. इसके बाद गुरुवार को रिंकू फिर असफल रहे और श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में महज 12 रन बना पाए.

ऐसे में सवाल उठता है कि अगर इंडिया-ए में भी रिंकू का बल्ला नहीं चला तो वह टीम इंडिया में वापसी कैसे करेंगे?

रिंकू की हालिया फॉर्म को देखें तो कहानी में दिलचस्प मोड़ नजर आता है. अक्टूबर में रणजी ट्रॉफी के दौरान उनका बल्ला खूब चला था. बिहार के खिलाफ उन्होंने 112 रनों की पारी खेली. इसके बाद गोवा के खिलाफ तो उनका बल्ला और भी जोरदार अंदाज में बोला. रिंकू ने पहली पारी में नाबाद 118 रन बनाए. हालांकि दूसरी पारी में वह 24 रन ही बना सके. इन दो शतकों ने दिखाया था कि रिंकू अच्छी लय में हैं और बड़ी पारियां खेलने के लिए तैयार हैं.

लेकिन इसके बाद उनकी बल्लेबाजी में वैसी धार नजर नहीं आई. पुडुचेरी के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल सके, जबकि बड़ौदा के खिलाफ उनके बल्ले से 23 रन निकले. अब इंडिया-ए के लिए दोहा में खेलते हुए भी वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. यानी रणजी में शतकों की चमक के बाद सीमित ओवरों के क्रिकेट में रिंकू का बल्ला अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहा.

यह भी पढ़ें - IND-A vs SL-A: शॉर्ट बॉल के ट्रैप में फंसे वैभव सूर्यवंशी, छक्का मारने के चक्कर में हुए OUT

रिंकू सिंह की पहचान एक ऐसे बल्लेबाज की रही है जो मुश्किल हालात में भी तेजी से रन बना सकता है और आखिरी ओवरों में मैच का रुख पलटने की क्षमता रखता है. इसी अंदाज ने उन्हें भारतीय टी20 टीम में खास पहचान दिलाई. लेकिन अब टीम में वापसी के लिए उन्हें फिर से बल्ले से अपना दम दिखाना होगा.

घरेलू क्रिकेट में शतक बनाना अच्छी बात है, लेकिन चयनकर्ताओं की नजर में सीमित ओवरों के क्रिकेट में प्रदर्शन भी अहम रहेगा. इंडिया-ए का मंच उनके लिए खुद को साबित करने का मौका है. यहां बड़ी पारियां खेलकर वह यह संदेश दे सकते हैं कि टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं.

रिंकू को इंडिया-ए का उपकप्तान बनाया गया है. ऐसे में उनसे अनुभव और प्रदर्शन दोनों के लिहाज से बड़ी उम्मीदें हैं. UAE के खिलाफ नाबाद 27 रन बनाकर उन्होंने कुछ हद तक वापसी के संकेत जरूर दिए, लेकिन अगले मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए.

रणजी में 112 और नाबाद 118 रन बनाने वाले रिंकू अगर इंडिया-ए के लिए भी कुछ दमदार पारियां खेलते तो उनकी दावेदारी और मजबूत होती. रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 26 जुलाई 2026 को जिम्बाब्वे के खिलाफ (टी20 इंटरनेशनल) हरारे में खेला था. टी20 इंटरनेशनल में रिंकू का एवरेज करीब 37 रन का है, जो कागज पर अच्छा नजर आता है. लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म चिंता बढ़ाती है. टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो वह अपनी पिछली 17 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके.

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: रिंकू खानचंद सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज और कभी-कभार दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — Rinku Singh (cricketer))

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement