Story Content
नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, दुनिया में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने।
ऋषभ पंत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड Source : BCCI ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वह अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के दूसरे दिन हासिल किया. पंत ने पहली पारी में 39 गेंद खेलकर 23 रन बनाए और इस दौरान एक छक्का लगाया.
क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ऋषभ पंत और बेन स्टोक्स बराबरी पर थे. मगर दूसरे टेस्ट में एक सिक्स लगाते ही पंत के नाम 89 छक्के हो गए, जबकि स्टोक्स ने WTC में कुल 88 छक्के लगाए थे.
WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में स्टोक्स और पंत के बीच लंबे समय से रेस चल रही थी. अब चूंकि स्टोक्स संन्यास ले चुके हैं, इसलिए आने वाले कुछ समय तक यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम ही रहेगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एक्टिव क्रिकेटरों में पंत के बाद दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं, जिनके नाम अभी सिर्फ 48 सिक्स हैं.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत से ही बड़े-बड़े हिट लगाने में भारतीय बल्लेबाज आगे रहे हैं. सबसे ज्यादा छक्के लगाने की टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में चार तो भारत के ही खिलाड़ी हैं.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एक्टिव क्रिकेटरों में भी भारत के ही बल्लेबाजों ने दबदबा बनाया हुआ है. 89 छक्कों के साथ ऋषभ पंत पहले, जबकि 48 छक्के लगाकर शुभमन गिल दूसरे और यशस्वी जायसवाल तीसरे नंबर पर हैं. एक्टिव क्रिकेटरों में चौथे स्थान पर हैरी ब्रूक और पांचवें नंबर पर दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा मौजूद हैं.
क्राइस्टचर्च में बिखरी टीम इंडिया, गिल-पंत और केएल राहुल सब हुए फ्लॉप, पढ़ें डे रिपोर्ट
खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: ऋषभ राजेंद्र पंत एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — Rishabh Pant)
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.