Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाज़ी पर क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाज़ी पर क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमेज स्रोत, Getty Images
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में यूएई के ख़िलाफ़ वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी की दुनिया भर में चर्चा हो रही है और ख़ासकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी ख़ूब तारीफ़ की है.
मंगलवार को पाकिस्तान ए टीम ने नेपाल की टीम को 96 रनों से हराया. लेकिन पाकिस्तान में इस जीत की बजाय यूएई के ख़िलाफ़ भारत की जीत की चर्चा अधिक हो रही है.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया.
उन्होंने यूएई के ख़िलाफ़ महज 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाया और इस दौरान उन्होंने 28 छक्के और सात चौके लगाए.
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा , "वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क के 29 गेंदों में शतक के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया."
गांगुली ने कहा, "उसने अच्छा खेला. यह ए टीम है. टी20 में उसकी क्षमता असाधारण है. इसके अलावा, उसकी पावर हिटिंग शानदार थी. उसने बहुत अच्छा खेला."
पाकिस्तान में पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि 'इतने छक्के तो वीडियो गेम में भी नहीं लगते' या 'पूरी टीम भी इतने छक्के नहीं लगा पाती.'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा कि 'यूएई के ख़िलाफ़ तो मैच ही नहीं हो पाया.'
अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कमेंट्री करते हुए कहा , "यूएई ने 249 रनों का ठीक-ठाक टार्गेट दिया था और लग रहा था कि दूसरी पारी में पिच ख़राब होगी लेकिन मैदान पर नज़ारा कुछ और था. वैभव ने इतने छक्के लगाए जितने पूरी टीम नहीं लगा पाती है."
बासित अली ने कहा, "हर ओवर में या तो तीन छक्के और दो चौके या तीन चौके या दो छक्के उसने लगाए. लिस्ट ए के जितने रिकॉर्ड थे, वो बब्लू (वैभव) ले गए."
"अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीमों ने जितने छक्के नहीं मारे होंगे, वैभव ने एक ही दिन में मार दिए. मेरे ख़्याल से उन्होंने केवल आठ रन भाग कर बनाए, जबकि क़रीब 196 रन केवल बाउंड्रीज़ से बनाए."
"जिस ग्राउंड में खेल हो रहा था वो कोई छोटा ग्राउंड नहीं था. लेकिन दो मैचों से एक प्रेशर भी था प्रदर्शन न कर पाने का. उन्होंने सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में आने से पहले अपनी फ़ॉर्म दिखा दी है."
पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद वसीम ने कहा कि 'वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड को कोई और नहीं तोड़ सकता, शायद वो खुद तोड़ पाएं.'
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.