Story Content
नई दिल्ली, 29 नवंबर 2026: iPhone Air पर 54 हजार की कटौती, बैंक कैशबैक से और होगा सस्ता।
Apple का सबसे स्लिम हैंडसेट iPhone Air है, जिसकी थिकनेस 5.64mm है. अब इस हैंडसेट पर कमाल का डिस्काउंट मिल रहा है.
iPhone Air को रिलायंस डिजिटल पर जारी ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान लिस्ट किया है.
सेल पेज पर iPhone Air एक बड़े प्राइस कट के साथ लिस्ट है. iPhone Air अभी 94,990 रुपये में लिस्ट है.
iPhone Air की कीमत ऐपल के ऑफिशियल पोर्टल पर 1,49,900 रुपये है. रिलायंस डिजिटल पर जारी ब्लैक फ्राइडे सेल में सीधे 54 हजार रुपये की कटौती है.
iPhone Air पर बैंक ऑफर और पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करके भी कीमत को कम किया जा सकेगा. HDFC बैंक के कार्ड पर नो कॉस्ट EMI लेने पर इफेक्टिव कीमत 91 हजार रुपये है.
iPhone Air खरीदते समय पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज कर सकते हैं. एक्सचेंज वैल्यू आपके स्मार्टफोन की कंडिशन पर निर्भर करती है.
iPhone Air में 6.5 इंच का LTPO सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दिया है. इसमें 1260 x 2736 पिक्सल रेजोल्युशन मिलेगा. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स है.
iPhone Air में बैक पैनल पर सिंगल कैमरा मिलता है, जो 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन कैमरा है. रियर कैमरा 2X टेलीफोटो कैपिबिलिटीज के साथ आता है.
iPhone Air में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. साथ ही कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 27 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकेगा.
स्रोत: Instafeed Desk।
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.