Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

डीजल पर दांव, Innova से टक्कर, HYUNDAI ला रही धांसू 7-सीटर

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2026: डीजल पर दांव, Innova से टक्कर, HYUNDAI ला रही धांसू 7-सीटर। ऑटोकार इंडिया की मानें, तो कंपनी केआई1आई (Ki1i) कोडनेम वाली एक एमपीवी तैयार कर रही है. ये हुंडई की भारतीय बाजार…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | व्यापार - 29 November 2026

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2026: डीजल पर दांव, Innova से टक्कर, HYUNDAI ला रही धांसू 7-सीटर।

ऑटोकार इंडिया की मानें, तो कंपनी केआई1आई (Ki1i) कोडनेम वाली एक एमपीवी तैयार कर रही है. ये हुंडई की भारतीय बाजार में पहली एमपीवी होगी, जिसका सीधा मुकाबला टोयोटा इनोवा से होगा. पिछले साल ही कंपनी ने कंफर्म किया था कि वो अपने भारतीय पोर्टफोलियो में एक एमपीवी जोड़ने वाले हैं.

हुंडई की अपकमिंग कार सी-सेगमेंट की एमपीवी होगी, जिसमें फीचर्स की भरमार होगी. ये मारुति सुजुकी अर्टिगा से ऊपर के सेगमेंट की कार होगी. ये कार हंडई की मौजूदा सैंटा-फे वाले एन3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है. हुंडई की दूसरी कारों की तरह इसमें कम्फर्ट और फीचर्स का खास ध्यान रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: Hyundai Mercury... कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, क्या है खास

इस कार में पैनोरोमिक सनरूफ, डुअल स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल 2 एडास और दूसरे फीचर्स मिलेंगे. फिलहाल कार के पावरट्रेन की जानकारी नहीं है. लेकिन चर्चा है कि कंपनी इस कार को डीजल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है.

इसमें वेन्यू और क्रेटा में मिलने वाला 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो 117 एचपी की पावर जनरेट करेगा. 2027 में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के डिस्कंटीन्यू होने के बाद डीजल का जो गैप सेगमेंट में बनेगा, हुंडई उसे भरने के लिए इस कार को डीजल इंजन के साथ ला सकती है.

यह भी पढ़ें: Hyundai की 7-सीटर MPV की हुई एंट्री... MARUTI के लिए बन सकती है मुसीबत

एक दशक से भी ज्यादा पुरानी होने के बाद भी इनोवा क्रिस्टा को लोग काफी पसंद करते हैं. इसका सक्सेसर मॉडल इनोवा हायक्रॉस है, जो पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड और हाइब्रिड अवतार में आती है. ये कार डीजल में नहीं आती है और हुंडई इस गैप को भरने के लिए नई कार ला सकती है. अगर हुंडई ऐसा करती है, तो कंपनी हर महीने ठीक-ठाक नंबर्स में इस एमपीवी को बेच पाएगी.

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: हुंडई एक पूर्व दक्षिण कोरियाई औद्योगिक समूह है, जिसे निम्नलिखित समूहों में पुनर्गठित किया गया था: हुंडई समूह, पूर्व समूह के कुछ हिस्से जिनका विनिवेश नहीं किया गया है हुंडई आसन, एक रियल एस्टेट निर्माण और सिविल इंजीनियरिंग कंपनी हुंडई मोटर समूह, पूर्व समूह का ऑटोमोटिव हिस्सा जो किआ और जेनेसिस हुंडई मोटर कंपनी का भी मालिक है, एक ऑटोमोबाइल निर्माता हुंडई मोबिस, एक कार पार्ट्स कंपनी हुंडई मोटरस्पोर्ट, एक रेसिंग टीम हुंडई रोटेम, रेलवे वाहनों, रक्षा प्रणालियों और कारखाने का निर्माता है। उपकरण हुंडई इंजीनियरिंग और निर्माण (स्रोत: विकिपीडिया — Hyundai)

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.