Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: कल शेयर बाजार में नहीं होगा कोई कारोबार, जानें किस वजह से रुकेगी ट्रेडिंग।
कल यानी 24 नवंबर को शेयर बाजार क्यों बंद रहने वाला है, जानें Source : ABP Live अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत अहम है. नवंबर के आखिरी हफ्ते में शेयर बाजार दो दिन के लिए नहीं बल्कि पूरे दिन बंद रहने वाला है. शनिवार और रविवार के अलावा शेयर बाजार कल यानी 24 नवंबर 2026, मंगलवार को भी बंद रहने वाला है. ऐसे में निवेशकों को कल थोड़ी सी निराशा हाथ लगने वाली है.
दरअसल 24 नवंबर 2026, मंगलवार को गुरु नानक जयंती है, इस मौके पर सरकारी छुट्टी रहने वाली है. इसी के चलते ट्रेडिंग बाजार भी बंद रहने वाला है.
बंद रहेगा NSE-BSE कल यानी 24 नवंबर को NSE और BSE दोनों का कारोबार बंद रहने वाला है. साथ ही इस दिन ना तो सेंसेक्स (Sensex) खुलेगा और ना ही निफ्टी (Nifty) में ट्रेडिंग होगी. इतना ही नहीं बल्कि इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी खरीद-बिक्री नहीं की जा सकेगी. ऐसे में यदि कल आप निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो अपने दिमाग को थोड़ा रेस्ट दे दें.
कमोडिटी बाजार वालों को मिलेगी राहत हालांकि यदि आप कमोडिटी कारोबार में निवेश करते हैं तो आपके लिए थोड़ी राहत की खबर है. क्योंकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह का कारोबार तो बंद रहेगा, लेकिन शाम के समय ट्रेडिंग दोबारा शुरू हो जाएगी. इसका मतलब है कि सोना, चांदी और कच्चे तेल जैसे कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में निवेशक शाम को कारोबार कर पाएंगे.
नवंबर में और कब बंद रहेगा शेयर बाजार? बता दें कि नवंबर का महीना खत्म होने वाला है, इसका आखिरी हफ्ता चल रहा है. ऐसे में 23 नवंबर से 30 नंबर के बीच शेयर बाजार तीन दिनों के लिए बंद रहने वाला है. पहला तो 24 नवंबर को यानी कल, शेयर बाजार बंद रहेगा. क्योंकि कल गुरु नानक जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी है. इसके बाद शेयर बाजार 28 और 29 नवंबर को भी शेयर बाजार बंद रहने वाला है, क्योंकि इस दिन शिनिवार और रविवार की छुट्टी है.
ये भी पढ़ें: Explained: देश में बोतल बंद पानी कितना भरोसेमंद? हर चार में से एक सैंपल फेल!
प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.