Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

KEC International को मिले ₹1407 करोड़ के नए ऑर्डर, शेयर में दिख सकती है तगड़ी तेजी

नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026: KEC International को मिले ₹1407 करोड़ के नए ऑर्डर, शेयर में दिख सकती है तगड़ी तेजी। ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) बिजनेस के तहत अफ्रीका में 220/110/30 kV सबस्टेशंस के…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | व्यापार - 28 November 2026

नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026: KEC International को मिले ₹1407 करोड़ के नए ऑर्डर, शेयर में दिख सकती है तगड़ी तेजी।

ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) बिजनेस के तहत अफ्रीका में 220/110/30 kV सबस्टेशंस के ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा, भारत में एक प्राइवेट डेवलपर से 765 kV ट्रांसमिशन लाइन का ऑर्डर मिला है। साथ ही अमेरिका (महाद्वीप) में टावर, हार्डवेयर और पोल की सप्लाई का ऑर्डर भी है। KEC International को ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में भारत में रेलवे ट्रैक को डबल करने और उससे जुड़े सिविल वर्क के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है। केबल और कंडक्टर बिजनेस में कंपनी ने भारत और विदेशी बाजारों में कई ऑर्डर हासिल किए हैं।

KEC इंटरनेशनल लिमिटेड के MD और CEO विमल केजरीवाल का कहना है कि T&D सेगमेंट में अफ्रीका से मिला एक बड़ा सबस्टेशन ऑर्डर और पहले से मिले ट्रांसमिशन लाइन ऑर्डर्स ने हमारी ऑर्डर बुक को काफी मजबूत किया है। साथ ही अफ्रीकी बाजार में हमारी मौजूदगी को और पुख्ता किया है। ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में, हमें पारंपरिक रेलवे क्षेत्र से एक ऑर्डर मिला है। यह बाजार के अवसरों में सुधार का शुरुआती संकेत है। इन नए ऑर्डर्स के साथ कंपनी को साल 2026 की शुरुआत से अब तक लगभग 15,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं।

कंपनी का शेयर शुक्रवार, 27 नवंबर को BSE पर 292.65 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 7800 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 3 महीनों में 30 प्रतिशत और एक साल में 60 प्रतिशत नीचे आया है। 2 साल में कीमत 70 प्रतिशत से ज्यादा फिसली है।

भारतीय वित्तीय बाजारों में नवंबर में तेजी लौटी, 2027 में घरेलू वृद्धि पर निर्भर करेगा प्रदर्शन: HSBC

जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में KEC इंटरनेशनल के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 81.6 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। यह घटकर 29.7 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में 161 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 10.2 प्रतिशत घटकर 5,468 करोड़ रुपये पर आ गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 6,091 करोड़ रुपये था। सितंबर 2026 तिमाही में ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) 36.9 प्रतिशत गिरकर 271.4 करोड़ रुपये रह गई। EBITDA मार्जिन 7.06 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार , स्टॉक मार्केट न्यूज़ , बिजनेस न्यूज़ , पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है और भारत की इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन टावरों की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता और दुनिया की सबसे बड़ी पावर ट्रांसमिशन, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) कंपनियों में से एक है। इसका मुख्यालय मुंबई, भारत में है और यह ₹255 बिलियन (US$2.7 बिलियन) आरपीजी समूह का हिस्सा है, जो बिजली पारेषण, वितरण, रेलवे, केबल, सौर, नागरिक और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ईपीसी कार्यों में लगा हुआ है। (स्रोत: विकिपीडिया — KEC International)

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement