Story Content
नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026: नजर आया TVS Jupiter 125 ABS... जल्द हो सकता है लॉन्च।
टीवीएस जुपिटर कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है. हाल में ही टीवीएस जुपिटर ने 1 करोड़ प्रोडक्शन यूनिट्स का माइलस्टोन अचीव कर लिया है.
कंपनी ने जुपिटर 125 को 2021 में लॉन्च किया था और तब से कंपनी ने इसके डिजाइन और फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.
अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च करने वाली है. इसमें सिंगल चैनल एबीएस फीचर दिया जा सकता है.
ये कंपनी का सबसे महंगा वेरिएंट हो सकता है. हाल में ही इस स्कूटर के एबीएस वेरिएंट को डीलरशिप तक पहुंचते हुए देखा गया है.
टीवीएस जुपिटर 125 फिलहाल चार वेरिएंट में आता है. इसके रेंज टॉपिंग वेरिएंट स्मार्टएक्सोनेक्ट की कीमत 91,235 रुपये एक्स शोरूम है.
अगर टीवीएस रेडर और सुजुकी एक्सेस 125 को उदाहरण के तौर पर देखें, तो एबीएस वेरिएंट की कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट से मुकाबले 4000 से 7000 रुपये ज्यादा कीमत पर आएगी.
हालांकि, टीवीएस जुपिटर 125 एबीएस में स्मार्टएक्सोनेक्ट की तरह टीएफटी डिस्प्ले नहीं मिलेगा. इसमें एसएक्ससी वेरिएंट वाला नेगेटिव एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा.
स्कूटर में 124.8सीसी का सिंगल सिलेंडर 2वी एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.44 बीएचपी की पावर और 11.1 एनएम का टॉर्क मिलता है.
इस स्कूटर का मुकाबला होंडा एक्टिवा 125, यामाहा फसीनो 125 और सुजुकी एक्सेस से होगा.
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: टीवीएस ज्यूपिटर भारत की टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा सितंबर 2013 में लॉन्च किया गया एक वैरियोमैटिक स्कूटर है। स्कूटर के लॉन्च ने कंपनी के बाजार के उस हिस्से में प्रवेश को चिह्नित किया जो मुख्य रूप से पुरुष और महिला दोनों उपभोक्ताओं को लक्षित करता है। (स्रोत: विकिपीडिया — TVS Jupiter)
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.