Story Content
नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: फ्लिपकार्ट CEO कल्याण कृष्णमूर्ति का इस्तीफा: ₹3.51 लाख करोड़ की कंपनी का IPO भी टला, वॉलमार्ट ने कहा- अभी ...।
Wed, Nov 25, 2026 Updated 10:17 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News Business Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy Resigns | Walmart IPO Update फ्लिपकार्ट CEO कल्याण कृष्णमूर्ति का इस्तीफा: ₹3.51 लाख करोड़ की कंपनी का IPO भी टला, वॉलमार्ट ने कहा- अभी लिस्टिंग की जल्दी नहीं मुंबई 6 घंटे पहले कॉपी लिंक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के ग्रुप CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने करीब 9 साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पेरेंट कंपनी वॉलमार्ट के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट और CEO क्रिस निकोलस ने इसकी पुष्टि की, लेकिन इस्तीफे की वजह नहीं बताई।
यह बदलाव ऐसे वक्त में आया है जब ₹3.51 लाख करोड़ की कंपनी फ्लिपकार्ट के शेयर बाजार में आने (IPO) को लेकर तस्वीर साफ नहीं है और वॉलमार्ट ने भी कह दिया है कि उसे अभी कंपनी को बाजार में उतारने की कोई जल्दबाजी नहीं है।
फ्लिपकार्ट के शुरुआती निवेशकों में शामिल 'टाइगर ग्लोबल' से जुड़े रहे कल्याण कृष्णमूर्ति जनवरी 2017 में कंपनी के CEO बने थे और 2018 में ग्रुप CEO बन गए।
उस दौर में संस्थापक सचिन और बिन्नी बंसल कामकाज की कमान छोड़ रहे थे। बाद में 2018 में वॉलमार्ट ने करीब $16 बिलियन (तब लगभग ₹1.07 लाख करोड़) में 77% हिस्सेदारी खरीदी, लेकिन कृष्णमूर्ति का पद बना रहा।
$38 बिलियन से ज्यादा वैल्यूएशन वाली फ्लिपकार्ट ने शेयर बाजार में आने के लिए मार्च में अपना मुख्य दफ्तर सिंगापुर से भारत शिफ्ट किया था।
हालांकि, वॉलमार्ट ने फिलहाल IPO प्लान आगे बढ़ा दिया है, जिसकी कोई तय तारीख भी नहीं बताई गई है।
वॉलमार्ट के मुताबिक, मजबूत आर्थिक स्थिति के चलते वह अभी तुरंत लिस्टिंग के बजाय कंपनी की लंबी ग्रोथ पर ध्यान दे रही है।
ब्लूमबर्ग से बातचीत में निकोलस ने कहा- हमारे पास यह आजादी है कि हमें कैश जुटाने के लिए तुरंत IPO लाने की जरूरत नहीं है।
इससे हमें रणनीतिक तौर पर यह सोचने का समय मिलता है कि बाजार में कब उतरना है और हम अपने लॉन्ग-टर्म विजन को सही तरीके से पूरा कर सकें।
IPO में देरी से फ्लिपकार्ट के उन पूर्व कर्मचारियों और अधिकारियों की चिंता बढ़ी है, जो अपने कंपनी वाले शेयर (ESOP) बेचकर पैसा लेना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई पूर्व अधिकारियों ने वॉलमार्ट से कहा है कि वह उनके शेयर खुद खरीद ले।
निकोलस ने यह तो साफ नहीं किया कि कंपनी शेयर खरीदेगी या नहीं, लेकिन उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पैसा निकालने का रास्ता देने के लिए एक प्लान पर काम चल रहा है।
IPO के लिए फ्लिपकार्ट की कमाई और घाटे के आंकड़े काफी अहम हैं। FY26 में कंपनी की कमाई 18% बढ़कर ₹1,45,880 करोड़ रही, लेकिन घाटा पिछले साल के ₹8,646 करोड़ से थोड़ा कम होकर ₹8,468 करोड़ रहा।
साथ ही अमेजन और ब्लिंकिट, जेप्टो व स्विगी इंस्टामार्ट जैसी तेज डिलीवरी कंपनियों से कड़ी टक्कर के चलते फ्लिपकार्ट को टेक्नोलॉजी और डिलीवरी सिस्टम पर भारी खर्च करना पड़ रहा है।
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: कविता कृष्णमूर्ति एक भारतीय पार्श्व और शास्त्रीय गायिका हैं। उन्होंने हिंदी, बंगाली, कन्नड़, राजस्थानी, भोजपुरी, तेलुगु, उड़िया, मराठी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, मलयालम, गुजराती, नेपाली, असमिया, कोंकणी, पंजाबी और अन्य भाषाओं सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में कई गाने रिकॉर्ड किए हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — Kavita Krishnamurthy)
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.