Story Content
नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: Tata Sons Row: चंद्रा की नियुक्ति को चुनौती... ₹65 करोड़ हर्जाना, अब बॉम्बे हाई कोर्ट जाएगा टाटा ट्रस्ट!।
टाटा ट्रस्ट्स ने क्या चुनौती दी है? नोएल टाटा के नेतृत्व वाले टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस की करीब 66% हिस्सेदारी है. उन्होंने इस साल 17 सितंबर को पास हुए बोर्ड के प्रस्ताव को चुनौती दी है, जिसमें टाटा संस बोर्ड ने 21 फरवरी, 2027 से एन चंद्रशेखरन को पांच साल के और कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त करने का फैसला किया. बीते 20 सितंबर को इससे जुड़े अपने बयान में ट्रस्ट्स की ओर से कहा गया था कि प्रस्ताव सही तरीके से पास नहीं किया गया और इसका कोई कानूनी असर नहीं था.
टाटा ट्रस्ट्स ने वोटिंग अधिकार को लेकर एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को चुनौती दी है. लेकिन, विजय सिंह और वेणु श्रीनिवासन ने इस प्रस्ताव का विरोध किया. यह डेवलपमेंट तब हुआ जब दोनों ट्रस्टों ने अपने ट्रस्टियों से केस करने की मंजूरी मांगी, जिसमें आरोप लगाया गया कि टाटा संस के बोर्ड का चंद्रशेखरन को फिर से अपॉइंट करने का फैसला अमान्य था और इसे कंपनी AoA के आर्टिकल 121 के तहत जरूरी अफर्मेटिव वोट नहीं मिला था.
30 नवंबर को टाटा संस की बोर्ड मीटिंग टाटा ट्रस्ट के बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करने की खबर से 30 नवंबर को होने वाली टाटा संस की अगली बोर्ड मीटिंग पर अनिश्चितता के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं. डर ये है कि अगर ट्रस्ट द्वारा नियुक्त दो डायरेक्टरों के बीच मतभेद हुआ तो प्रस्ताव फिर से वोटिंग से पास हो सकते हैं.
टाटा संस को शेयर मार्केट में लिस्ट करें या न करें, यह सोमवार 30 नवंबर की बोर्ड बैठक में नोएल टाटा के टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के बोर्ड मेंबर्स के बीच एक बड़ा विवाद बन सकता है. बता दें कि नवंबर की शुरुआत में टाटा संस को लिखे एक लेटर में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने उसे पब्लिक लिस्टिंग सहित अपर लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों को कंट्रोल करने वाले सभी लागू नियमों का पालन करने को कहा था.
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: बॉम्बे उच्च न्यायालय भारत में महाराष्ट्र और गोवा राज्यों और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेश का उच्च न्यायालय है। यह मुख्य रूप से मुंबई में स्थित है, जिसे बॉम्बे के नाम से भी जाना जाता है, और यह भारत के सबसे पुराने उच्च न्यायालयों में से एक है। (स्रोत: विकिपीडिया — Bombay High Court)
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.