Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: IND vs UAE LIVE SCORE: यूएई का स्कोर 50 के पार निकला, भारत ने दो विकेट गिराए, यहां देखें लाइव स्कोर।
इस साल आठ टीमों के बीच खेला जा रहा एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स में अब तक तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इसमें भारतीय टीम शामिल नहीं है। पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की अंतिम चार में जगह पक्की हो चुकी है। आज अगर टीम इंडिया यूएई को हराने में कामयाब रही तो चौथी टीम भी मिल जाएगी। पिछला मैच भारतीय टीम हारी जरूर, लेकिन उसने आखिर तक संघर्ष किया।
भारतीय टीम की कोशिश होगी कि आज का मैच केवल जीता ना जाए, बल्कि बड़े अंतर से अपने नाम किया जाए, ताकि जब सेमीफाइनल में उसकी भिड़ंत बांग्लादेश या फिर श्रीलंका से हो, बढ़े हुए मनोबल के साथ टीम मैदान में उतरे। खास तौर पर भारत को अपनी गेंदबाजी और सलामी जोड़ी पर ध्यान देना होगा, जो पिछले कुछ मैचों में कुछ खास नहीं कर पाई है। खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पूरी तरह से खामोश है। अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में एक आक्रामक पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। कप्तान तिलक वर्मा का भी शतक आया, लेकिन वो पूरी तरह से बेकार गया।
भारतीय ए टीम का पूरा स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुश कोटियन, अरशद खान।
यूएई की टीम का पूरा स्क्वाड: आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेट कीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डिसूजा, नूरुल्लाह अयोबी, उदिश सूरी, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, सोहैब खान, ओमिद रहमान, जाहिद अली, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह।
भारत को अब तीसरे विकेट की तलाश है। यूएई का दूसरा विकेट 20 रन पर गिर गया था। उसके बाद से अब तक टीम 71 रन बना चुकी है, लेकिन तीसरा विकेट नहीं मिला है। भारत को जल्द ही विकेट की दरकार है। अगर ये दोनों बल्लेबाज जम गए तो फिर भारत के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। अभी मोहम्मद शहदाद और हरप्रीत सिंह भाटिया क्रीज पर जमे हुए हैं।
यूएई ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। टीम 12वें ओवर में यहां तक पहुंची है। भारत ने अब तक दो विकेट गिरा दिए हैं। इस वक्त हरप्रीत सिंह भाटिया और मोहम्मद शहदाद क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत को अब तीसरा विकेट चाहिए, ताकि यूएई को जल्द से जल्द आउट किया जा सके।
10 ओवर का खेल हो चुका है। यूएई ने अब तक दो विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए हैं। मोहम्मद शहदाद 9 और हरप्रीत सिंह भाटिया 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम जबरदस्त गेंदबाजी कर रही है। हर्षित राणा और अरशद खान ने जबरदस्त खेल दिखाया है। हर्षित और अरशद ने पांच पांच ओवर फेंके हैं। राणा ने 22 और खान ने 23 रन देकर एक एक विकेट अपने नाम किया है।
अब तक आठ ओवर का खेल हो चुका है। यूएई ने इस दौरान दो विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। हरप्रीत सिंह भाटिया 15 और मुहम्मद शाहदाद 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम काफी धीमे रन बना रही है। भारतीय गेंदबाज हावी नजर आ रहे हैं।
यूएई का दूसरार विकेट भी गिर गया है। अरशद खान ने अंश टंडन को चलता कर दिया है। उन्होंने 15 बॉल पर 8 रन की एक छोटी सी पारी खेली। उनका कैच अभिषेक शर्मा ने पकड़ा। यूएई का स्कोर छठे ओवर में 21 रन का है।
अब तक चार ओवर का खेल हो गया है। यूएई ने इस दौरान एक विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए हैं। इस वक्त हरप्रीत सिंह भाटिया और अंश टंडन खेल रहे हैं।
हर्षित राणा ने भारत को पहले ही ओवर में सफलता दिला दी है। सलामी बल्लेबाज अयांश शर्मा केवल दो रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका मैच कुमार कुशाग्र ने पकड़ा।
आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह, मुहम्मद शाहदाद, आफताब आलम (विकेट कीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डिसूजा, उदिश सूरी, इबरार अहमद, सिमरनजीत सिंह, जाहिद अली।
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान।
टॉस के वक्त भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने बताया कि प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए गए हैं। आयुष बदोनी, विप्रज निगम और प्रिंस यादव आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को मौका दिया गया है।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.