Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

'जो कुछ हुआ वह सही नहीं है, आईसीसी एक्शन ले', भारत-पाकिस्तान मैच में बवाल पर भड़के हरभजन

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: 'जो कुछ हुआ वह सही नहीं है, आईसीसी एक्शन ले', भारत-पाकिस्तान मैच में बवाल पर भड़के हरभजन। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले गए मैच में…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | खेल - 25 November 2026

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: 'जो कुछ हुआ वह सही नहीं है, आईसीसी एक्शन ले', भारत-पाकिस्तान मैच में बवाल पर भड़के हरभजन।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले गए मैच में खिलाड़ियों के बीच कई बार तनातनी देखने को मिली। पाकिस्तान ए की टीम ने मुकाबले में जीत हासिल की थी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टॉर्स में रविवार को भारत- पाकिस्तान मुकाबले में जमकर बवाल हुआ। मैच के दौरान कई बार दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच झड़प देखने को मिली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है। हरभजन सिंह ने आईसीसी से कार्रवाई की मांग की है।

हरभजन सिंह ने आईसीसी से अपील है कि भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बर्ताब पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मैदान पर उनका व्यवहार आने वाली पीढ़ी के लिए एक बुरा उदाहरण पेश कर रहा है। हरभजन सिंह इस पूरी घटना से काफी गुस्से में नजर आए।

HSBC गोल्फिंग लीग के लॉन्च के मौके पर हरभजन सिंह ने कहा कि मैच के दौरान पाकिस्तान और भारत के खिलाड़ियों का बर्ताव बिल्कुल सही नहीं था, यह शर्मनाक है और आने वाली पीढ़ी के लिए एक बुरा उदाहरण पेश करता है। उन्होंने कहा कि आईसीसी और टूर्नामेंट से जुड़े बोर्ड को इस पर ध्यान देना चाहिए।

हरभजन सिंह ने कहा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बर्ताव पर ध्यान दिया जाना चाहिए, खासकर इसलिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का युवा प्रशंसकों और उभरते खिलाड़ियों पर गहरा असर पड़ता है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि आईसीसी को इसे लेकर एक्शन भी लेना चाहिए।

बता दें कि दोहा में 'एशिया कप राइजिंग स्टार्स' मैच में 'इंडिया ए' को 'पाकिस्तान ए' के हाथों 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कई बार तीखी बहस हुई। पहली गेंद से शुरू हुआ तनाव मैच के आखिर तक जारी रहा। सबसे पहले भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा की पाकिस्तान के ओपनर्स के साथ तीखी बहस हो गई। राणा ने ओपनर हुसैन को आउट करने के बाद उन्हें काफी आक्रामक अंदाज में विदा किया। हर्षित राणा ने रोहेल नज़ीर को आउट करने पर भी आक्रामक जश्न मनाया। वहीं दूसरी पारी में जब जब हर्षित राणा आउट हुए, तो पाकिस्तान के स्पिनर सुफियान मुकीम ने उन्हें आक्रामक विदाई दी।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह को बताई समस्या, 30 मिनट की कॉल पर युवी ने दिया 'गुरूमंत्र'; फिर आया ऐतिहासिक दोहरा शतक-Video

यह भी पढ़ें- दो अलग-अलग मैदान पर 2 भारतीय बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, रिकॉर्ड्स बुक का भी चकरा गया सिर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: mishra-ajay, Openverse, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement