Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: 'ये प्रेम मोल लिया' कितने करोड़ से कर सकती है शुरुआत, क्या बनेगी शरवरी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- प्री़डिक्शन।
Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 1 Prediction Source : IMDB आयुष्मान खुराना और शरवरी की मच अवेटेड फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अपने म्यूजिक और राजश्री बैनर की वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है, उम्मीद है कि इस चर्चा का फायदा फिल्म को मिलेगा और यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन एक अच्छी शुरुआत कर पाएगी. लेकिन क्या ये शरवरी की सबसे बड़ी ओपनर बन पाएगी. चलिए यहां 'ये प्रेम मोल लिया' का ओपनिंग डे प्रीडिक्शन जानते हैं.
'ये प्रेम मोल लिया' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? 'ये प्रेम मोल लिया' का बड़े पर्दे पर इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' से क्लैश होगा. दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में क्रेज है. ऐसे में दोनों फिल्मों के लिए ऑडियंस भी बंट जाएगी. वहीं'ये प्रेम मोल लिया' के ओपनिंग डे प्रीडिक्शन की बात करें तो कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ये फैमिली ड्रामा भारत में लगभग 5 से 8 करोड़ (नेट) की अच्छी शुरुआत कर सकती है. अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो ओपनिंग डे कलेक्शन और बढ़ सकता है.
शरवरी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन पाएगी? 'ये प्रेम मोल लिया' अगर 5 से 8 करोड़ की ओपनिंग करती है तो ये शरवरी वाघ की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है. हालांकि, इसके शरवरी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनना मुश्किल लग रहा है. बता दें कि एक्ट्रेस की बिगेस्ट ओपनिंग फिल्म 'अल्फा' है जिसने 9.25 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी.
'ये प्रेम मोल लिया' के बारे में 'ये प्रेम मोल लिया' का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है. इसे कमल कुमार बड़जात्या, अजीत कुमार बड़जात्या और महावीर जैन ने प्रोड्यूस किया है, जो राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी है. फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है. 'ये प्रेम मोल लिया' की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी ने लीड रोल प्ले किया है. अन्य कलाकारों में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और सौम्या टंडन सहित कई शामिल हैं.
निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.
स्रोत: Instafeed Desk।
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.