जानिए कैसे आर डी बर्मन का पड़ा था पंचम दा नाम, आशा भोसले से शादी करने पर भड़की थी मां

संगीत की दुनिया में गजब की पहचान बनाने वाले आर डी बर्मन का ऐसे पड़ा था पंचम दा नाम। जानिए कैसे सुपरहिट गाने देने के बाद भी लगी थी नाकामयाबी हाथ।

  • 3028
  • 0

बॉलीवुड जगत में बहुत कम ऐसे लोग देखने को मिले हैं जोकि भले ही इस दुनिया में मौजूद नहीं है लेकिन उनकी पहचान और काम लोगों के दिलों और जेहन में आज भी जिंदा है। एक्टिंग के साथ-साथ संगीत की दुनिया में ये चीज सबसे ज्यादा देखने को मिली है। उन्हीं में से एक है राहुल देव बर्मन यानी संगीत की दुनिया में महारथ हासिल करने वाले आर डी बर्मन। 

उनका जन्म 27 जून 1939 को हुआ था और इस संसार को उन्होंने 4 जनवरी 1994 को ही अलविदा कहा दिया था। 70 के दशक में जो भी कोई गाना लोगों के बीच आता था और वो आर डी बर्मन ने गाया होता था तो समझ लीजिए उसका हिट होना तय होता था। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से अधिक गाने गाकर लोगों का दिल बखूबी जीता था। आइए उन्हें याद करते हुए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी उन बातों के बारे में यहां जोकि बहुत कम लोगों को पता है।

1- हम यूं कह सकते हैं आर डी बर्मन को संगीत की विरासत अपने पिता सचिन देव बर्मन से मिली थी जोकि जाने-माने संगीतकार और गायक थे। वहीं, उनकी मां मीरा भी गीतकार रही थीं।

2- एक्टर महमूद की फिल्म छोटे नवाब से आर डी बर्मन को पहला ब्रेक हासिल हुआ था।

3- बहुत कम लोगों को ये पता है कि वो सिर्फ संगीत ही नहीं गाते थे बल्कि एक्टिंग भी कर चुके थे। उन्होंने महमूद की फिल्म भूत  बंगला में काम भी किया था।

4- फिल्म फंटूश में इस्तेमाल होने वाला गाना ऐ मेरी टोपी पलट को बर्मन साहब ने केवल 9 साल की उम्र में गाया था।

5- 80 के दशक में उनके हाथ कुछ नाकामयाबी लग चुकी थी जिसकी वजह से आर डी बर्मन साहब को फिल्में नहीं मिल रही थी। 

6- इन सबके बाद 90 के दशक की शुरुआत में विनोद चोपड़ा ने फिल्म 1942 अ लव स्टोरी में उन्हें काम करने का मौका दिया। इस फिल्म के सारे गाने सुपरहिट हो गए। लेकिन इस कामयाबी को देखने के लिए आर डी बर्मन जिंदा नहीं रहे थे।

7- क्या आपको पता है आर डी बर्मन का नाम पंचम दा क्यों रखा गया था। दरअसल ऐसा कहा जाता है कि जब वो छोटे बच्चे थे तब वो सिर्फ पांच रुपए के लिए रोया करते थे जिसके बाद उनका ये नाम पड़ा।

8- पंचम दा ने तीसरी मंजिल, अमर प्रेम, खेल-खेल में जैसी फिल्मों में शानदार संगीत देकर सभी का दिल जीत लिया। 

9- आर डी बर्मन ने प्रसिद्ध सिंगर आशा भोंसले से शादी की थी। लेकिन सिंगर की मां इस शादी से खुश नहीं थी। उन्होंने तो ये तक कह दिया था कि मेरे जीते जी यह शादी नहीं हो सकती है।

10- आशा भोसले से वो जब पहली बार मिले थे तो उन्होंने इंप्रेस होकर उनसे ऑटोग्राफ भी मांगा था।

LEAVE A REPLY

POST COMMENT