Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

क्या घट रही है सेक्स डिजायर (कामेच्छा), कहीं महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन की कमी तो नहीं कारण?

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: क्या घट रही है सेक्स डिजायर (कामेच्छा), कहीं महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन की कमी तो नहीं कारण?। Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant क्या…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | स्वास्थ्य - 27 November 2026

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: क्या घट रही है सेक्स डिजायर (कामेच्छा), कहीं महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन की कमी तो नहीं कारण?।

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant क्या घट रही है सेक्स डिजायर (कामेच्छा), कहीं महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन की कमी तो नहीं कारण? महिलाओं के लिए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन काफी जरूरी होता है। हालांकि, सेक्शुअल लाइफ पर इसका असर काफी सीमित है। फिर भी इसकी उपयोगिता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जानें, टेस्टोस्टेरोन और महिला की सेक्स लाइफ के बीच क्या संबंध है? Does Low Testosterone Affect Female Sex Drive Written By Meera Tagore Published on Nov 27, 2026 12:32 IST

टेस्टोस्टेरोन को अक्सर हम सेक्शुअल हार्मोन भी मानते हैं। अमूमन पुरुषों के संदर्भ में ही टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की बात होती है, क्योंकि इसे मेल हार्मोन भी कहा जाता है। हालांकि, यह बात हम सभी जानते हैं कि कम मात्रा में महिलाओं में भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर घट जाए, तो क्या इससे उनकी सेक्शुअल लाइफ भी प्रभावित हो सकती है? इस बारे में जानने के लिए हमने वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

साल 2019 में Archives of Endocrinology and Metabolism में प्रकाशित संपादकीय लेख के अनुसार, महिलाओं के कुल टेस्टोस्टेरोन स्तर और उनकी यौन इच्छा में कमी के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। जिस तरह, महिलाओं में मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर घटने लगता है, उस तरह मेनोपॉज के कारण टेस्टोस्टेरोन के स्तर में अचानक गिरावट नहीं आती है। अगर महिला में यौन इच्छा कम हो रही है, तो इसके पीछे अन्य कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे पार्टनर के प्रति गुस्सा, तनाव, डर, शर्म या यौन संबंधों को लेकर गलत अवधारणाएं।

इसे भी पढ़ें: क्या महिलाओं में Low Testosterone है थकान और डिप्रेशन की वजह? डॉक्टर से समझें इसके 7 गंभीर लक्षण

वैसे तो टेस्टोस्टेरोन का स्तर महिलाओं में काफी कम होता है, फिर भी यह हार्मोन उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में इसकी कमी होना सही नहीं है। अगर इसकी कमी हो जाती है, तो महिलाओं में निम्न लक्षण उभरकर सामने आते हैं, जैसे

इसे भी पढ़ें: Libido Changes: पुरुषों और महिलाओं में उम्र के साथ क्यों बदल जाती है यौन इच्छा? डॉक्टर ने बताए कारण

महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, इसका कोई विशेष प्रभाव उनकी यौन इच्छा पर नहीं पड़ता है। इसके बजाय, कई अन्य कारक महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ को प्रभावित करते हैं। इसमें पार्टनर के प्रति गुस्सा, डर, यौन संबंध के प्रति उदासीनता आदि शामिल हैं। ऐसा नहीं है कि महिलाओं के लिए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बिल्कुल उपयोगी नहीं है। बहुत कम ही सही, लेकिन टेस्टोस्टेरोन के कारण जेनिटल एरिया में ब्लड फ्लो बढ़ता है और इसके प्रति इच्छा में भी सुधार होता है।

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

स्रोत के मुताबिक: We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement