Story Content
नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: क्या रोज का जंक फूड पेट के कैंसर का खतरा तो नहीं बढ़ा रहा? डॉक्टर से समझें कारण और बचाव के तरीके।
Medically Reviewed by Dr Mandeep Singh Malhotra , Surgical & Molecular Oncologist | Founder & Chief Mentor – Art of Healing Cancer क्या रोज का जंक फूड पेट के कैंसर का खतरा तो नहीं बढ़ा रहा? डॉक्टर से समझें कारण और बचाव के तरीके रोजाना जंक फूड खाना पेट से जुड़ी बीमारियों को बढ़ा सकता है, लेकिन क्या इससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है? जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। क्या रोज का जंक फूड पेट के कैंसर का खतरा तो नहीं बढ़ा रहा? डॉक्टर से समझें कारण और बचाव के तरीके Written By Aneesh Rawat Published on Nov 25, 2026 15:33 IST
रोजाना जल्दबाजी में कुछ न कुछ बाहर का खाना कई लोगों की डाइट का हिस्सा बन गया है। रोजाना बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, पैकेटबंद स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड डाइट में आम हो चुका है, लेकिन क्या रोज इन्हें खाने से पाचन पर असर पड़ सकता है और कैंसर का रिस्क बढ़ा सकता है? यह जानने के लिए हमने दिल्ली के Art of Healing Cancer के Oncologist Dr. Mandeep Singh Malhotra से बात की। उन्होंने बताया कि हालांकि, सीधे तौर पर यह कहना सही नहीं होगा कि जंक फूड खाने से सीधे पेट का कैंसर हो सकता है, लेकिन रोजाना जंक फूड लेने से पेट के कैंसर का रिस्क फैक्टर जरूर हो सकता है। इसलिए रोजाना प्रोसेस्ड फूड या जंक फूड लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Dr. Mandeep Singh Malhotra कहते हैं, “जंक फूड में बहुत ज्यादा नमक, चीनी, सैचुरेटेड फैट और कैलोरी होती हैं। वहीं अगर फाइबर और जरूरी न्यूट्रिएंट्स की बात करें, तो ये बहुत कम हो सकते हैं। इसलिए जो लोग लंबे समय तक जंक फूड खाते हैं, उनका वजन बढ़ने लगता है और मेटाबोलिक हेल्थ बिगड़ने लगती है। इससे डाइजेशन पर असर पड़ता है और पेट की आंतों में सूजन जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। लगातार बढ़ता वजन और पेट से जुड़ी समस्याएं पेट के कैंसर का कारण बन सकती है। इसलिए लगातार कई सालों तक जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड खाने की सलाह नहीं दी जाती है।”
National Cancer Institute के मुताबिक, बहुत ज्यादा नमक खाने और गलत तरीके से प्रिजर्व किया हुआ खाना खाने से पेट के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
सॉसेज, सलामी, बेकन और हैम जैसे प्रोसेस्ड मीट को लंबे समय तक सेफ रखने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है। American Institute for Cancer Research के अनुसार, प्रोसेस्ड मीट खाने से पेट के कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए ज्यादा नमक और प्रिजर्वेटिव वाले फूड जैसे अचार , नमकीन या चिप्स रेगुलर खाने से बचना चाहिए।
Dr. Mandeep Singh Malhotra ने बताया कि सिर्फ खान-पान ही पेट के कैंसर का कारण नहीं होता है। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।
Can Junk Food Increase Stomach Cancer Risk यह भी पढ़ें- खाने-पीने की ये 5 गलत आदतें बढ़ा सकती हैं पेट के कैंसर का जोखिम, आज ही करें बदलाव
Dr. Mandeep Singh Malhotra कहते हैं कि शुरुआती स्टेज में पेट के कैंसर के लक्षण दिखाई नहीं देते और कई बार लोग एसिडिटी या ब्लोटिंग को सामान्य समझकर दवा लेकर ठीक करने की कोशिश करते हैं। इसलिए अगर लगातार ये लक्षण नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। हालांकि, हर बार ये लक्षण कैंसर के नहीं होते, कई बार इसका कारण अल्सर या पेट में गांठ भी हो सकती है, लेकिन इसकी जांच कराना जरूरी है।
Dr. Mandeep Singh Malhotra के मुताबिक, पेट के कैंसर को रोकने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन डाइट में बदलाव करने के साथ लाइफस्टाइल पर ध्यान देकर पेट के कैंसर के रिस्क को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- सबसे खतरनाक कैंसर कौन से हैं? जानिए दुनिया के टॉप 3 जानलेवा कैंसर के बारे में
निष्कर्ष जंक फूड बहुत ज्यादा लेना पेट के कैंसर का सीधा कारण नहीं होता है, लेकिन प्रोसेस्ड या जंक फूड खाने से मेटाबोलिक हेल्थ के साथ वजन में बढ़ोतरी होती है, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसलिए लोगों को ज्यादा नमक और अनसैचुरेटेड फैट्स लेने से बचना चाहिए। इसके अलावा, तंबाकू और बहुत ज्यादा शराब से परहेज करना चाहिए। अगर किसी भी तरह की समस्या दिखाई देती हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।
स्रोत के मुताबिक: We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
स्रोत: Instafeed Desk।
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.