Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

योनि से बदबू आती है, लेकिन कोई इंफेक्शन नहीं है? डॉक्टर ने खुद बताए इसके 5 बड़े कारण

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: योनि से बदबू आती है, लेकिन कोई इंफेक्शन नहीं है? डॉक्टर ने खुद बताए इसके 5 बड़े कारण। Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant योनि से…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | स्वास्थ्य - 27 November 2026

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: योनि से बदबू आती है, लेकिन कोई इंफेक्शन नहीं है? डॉक्टर ने खुद बताए इसके 5 बड़े कारण।

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant योनि से बदबू आती है, लेकिन कोई इंफेक्शन नहीं है? डॉक्टर ने खुद बताए इसके 5 बड़े कारण महिलाओं में प्राइवेट पार्ट से गंध आना पूरी तरह सामान्य है, कई बार हार्मोनल बदलाव, अतिरिक्त पसीना आने के कारण योनि की गंध बदल जाती है। इस लेख में डॉक्टर से जानिए कि इस समस्या से कैसे निपटें। Image Credit: Magnific Written By Meera Tagore Published on Nov 27, 2026 15:35 IST

महिलाओं के लिए योनि या प्राइवेट पार्ट से आने वाली बदबू एक ऐसी समस्या है, जिसके बारे में वे अक्सर खुलकर बात करने से बचती हैं। कई बार नहाने और साफ-सफाई रखने के बावजूद, उन्हें दिनभर दुर्गंध महसूस होती है। इसे हम अक्सर योनि संक्रमण से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह जरूरी नहीं कि हर बार बदबू का कारण कोई संक्रमण ही हो।

वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, "योनि का अपना प्राकृतिक वातावरण और हल्की गंध होती है। हर महिला में यह गंध अलग हो सकती है और मासिक चक्र के अलग-अलग चरणों में इसमें थोड़ा बदलाव आना सामान्य है। इसलिए प्राइवेट पार्ट से हल्की प्राकृतिक गंध आने का मतलब यह नहीं है कि महिला की साफ-सफाई में कोई कमी है या उसे संक्रमण है। समस्या तब होती है, जब गंध अचानक बहुत तेज हो जाए, लंबे समय तक बनी रहे या उसके साथ दूसरे असामान्य लक्षण दिखाई दें।"

2012 में Journal of Lower Genital Tract Disease में प्रकाशित समीक्षा के अनुसार, महिलाओं में योनि की दुर्गंध के सबसे आम कारण बैक्टीरियल वेजिनोसिस (Bacterial vaginosis) और ट्राइकोमोनिएसिस (Trichomoniasis) जैसे संक्रमण हैं।

महिलाओं के प्राइवेट पार्ट के आसपास पसीने की ग्रंथियां होती हैं। गर्मी, उमस, शारीरिक गतिविधि और लंबे समय तक बैठकर काम करने के कारण इस हिस्से में पसीना अधिक जमा हो सकता है। जांघों के बीच और बाहरी जननांगों के आसपास नमी बनी रहने से त्वचा पर मौजूद सामान्य बैक्टीरिया पसीने के घटकों को तोड़ते हैं, जिससे शरीर की गंध बढ़ सकती है।

डॉ. शोभा गुप्ता सलाह देती हैं, "यदि व्यायाम करने, यात्रा करने या लंबे समय तक बाहर रहने के बाद कपड़े नहीं बदले जाते, तो यह गंध अधिक महसूस हो सकती है। इसलिए इस हिस्से को साफ और सूखा रखना जरूरी है।"

इसे भी पढ़ें: Vaginal Discharge: महिलाओं में सफेद पानी के साथ दिखें ये 7 बदलाव, तो न करें नजरअंदाज

हम जो खाते हैं, उसका असर शरीर की गंध पर भी पड़ सकता है। लहसुन, प्याज और कुछ तेज गंध वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर के पसीने और सांस की गंध में बदलाव आ सकता है। पर्याप्त पानी नहीं पीने से पेशाब अधिक गाढ़ा हो सकता है, जिससे उसके आसपास गंध महसूस हो सकती है।

2020 में International Journal of Molecular Sciences के अनुसार, खानपान भी योनि की गंध को प्रभावित करता है। हालांकि, खान-पान से योनि की गंध में सीधे बदलाव होने के प्रमाण सीमित हैं। केवल किसी विशेष खाद्य पदार्थ को बंद कर देने से योनि की बदबू का इलाज नहीं किया जा सकता। संतुलित भोजन और पर्याप्त पानी पीना सामान्य स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है।

लगातार बहुत तंग जींस, नायलॉन या सिंथेटिक कपड़े पहनने से प्राइवेट पार्ट के आसपास हवा कम पास होती है। इससे पसीना और नमी लंबे समय तक बनी रहती है। ऐसी स्थिति में त्वचा पर जलन, खुजली और अप्रिय गंध की समस्या बढ़ सकती है। विशेषकर गर्मियों में लंबे समय तक एक ही कपड़े पहनना या पसीने से भीगे अंडरगारमेंट्स में रहना परेशानी बढ़ा सकता है। सूती और आरामदायक अंडरगारमेंट्स पहनना बेहतर विकल्प है।

NCBI के StatPearls में प्रकाशित अध्याय वेजिनाइटिस (Vaginitis — योनि में सूजन या जलन) के अनुसार, महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर मासिक चक्र, गर्भावस्था, प्रसव के बाद और रजोनिवृत्ति के दौरान बदलता रहता है। इन बदलावों का असर योनि के प्राकृतिक वातावरण, नमी और स्राव पर पड़ सकता है।

डॉ. शोभा गुप्ता उदाहरण से समझाती हैं, "मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन कम होने से योनि में सूखापन और प्राकृतिक अम्लीय वातावरण में बदलाव आ सकता है। इससे कुछ महिलाओं को गंध में बदलाव महसूस हो सकता है। इसी तरह मासिक धर्म के दौरान रक्त के कारण भी कुछ समय के लिए अलग गंध आना सामान्य हो सकता है।"

कभी-कभी महिलाओं को लगता है कि योनि से बदबू आ रही है, जबकि वास्तव में गंध पेशाब की हो सकती है। पेशाब की कुछ बूंदें अंडरगारमेंट्स में रह जाने, पर्याप्त पानी न पीने या पेशाब के बाद ठीक से सफाई न होने से गंध महसूस हो सकती है। उम्र बढ़ने, प्रसव या पेल्विक फ्लोर की कमजोरी के कारण पेशाब का हल्का रिसाव भी इसकी वजह बन सकता है।

डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए बहुत अधिक उत्पादों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। कुछ सामान्य सावधानियां अपनाकर नमी और बाहरी गंध को कम किया जा सकता है।

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement