Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर नए टैरिफ़ लगाने का किया एलान

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर नए टैरिफ़ लगाने का किया एलान। सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | खबरें - 25 November 2026

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर नए टैरिफ़ लगाने का किया एलान।

सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर नए टैरिफ़ लगाने का किया एलान इमेज स्रोत, Reuters

अमेरिका ने भारत समेत अपने कुछ सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों पर कई तरह के नए टैरिफ़ लगाने का एलान किया है.

ये टैरिफ़ मैन्युफ़ैक्चरिंग के अलग-अलग क्षेत्रों में ज़रूरत से ज़्यादा उत्पादन और उत्पादन क्षमता की जांच के लिए की गई सेक्शन 301 की जांच के बाद लगाए जा रहे हैं.

इस जांच के दायरे में आने वाली देश हैं: भारत, चीन, यूरोपीय संघ, सिंगापुर, स्विट्ज़रलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, ताइवान, बांग्लादेश और जापान.

अलग-अलग देशों और उत्पादों पर अलग-अलग दरों से टैरिफ़ लगाया जाएगा.

चीन पर सबसे ज़्यादा, 40 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाया गया है. इसके बाद वियतनाम पर 35 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगेगा. वहीं, दूसरे देशों पर 20 या 25 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाया जाएगा.

कुछ देशों पर अधिकतम 25 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाया जाएगा. इनमें थाईलैंड और भारत शामिल हैं. वहीं, जापान समेत कुछ अन्य देशों पर अधिकतम 20 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगेगा. इस सूची में ब्रिटेन शामिल नहीं है.

हालांकि, इनमें से कुछ टैरिफ़ की दरें असल में कम हो जाएंगी, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कुछ देशों के साथ टैरिफ़ की अधिकतम सीमा तय करने पर सहमत हो चुके हैं.

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में बार-बार टैरिफ़ लगाने की धमकी दी है या उन्हें लागू किया है. उनका तर्क है कि इस नीति से अमेरिका में मैन्युफ़ैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे.

हालांकि, अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि आयात पर टैक्स लगाने से महंगाई बढ़ सकती है और उपभोक्ताओं के लिए चीज़ें महंगी हो सकती हैं. इससे वैश्विक व्यापार पर भी असर पड़ सकता है.

यह ताज़ा क़दम ऐसे समय उठाया गया है, जब इस साल की शुरुआत में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला दिया था कि आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करके ट्रंप की ओर से लगाए गए कई टैरिफ़ ग़ैरक़ानूनी थे.

इसके बाद इस साल गर्मी में अमेरिका की उन कंपनियों को अरबों डॉलर का टैरिफ़ रिफंड देना पड़ा, जिन्होंने सामान आयात करने के लिए ये शुल्क चुकाए थे.

हालांकि, इससे ट्रंप प्रशासन की टैरिफ़ लगाने की कोशिशों पर कोई रोक नहीं लगी. व्हाइट हाउस इन टैक्स को लागू करने के लिए क़ानून के दूसरे रास्ते तलाश रहा है. आज का फ़ैसला भी इसी कोशिश का एक और उदाहरण है.

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: भारत, आधिकारिक तौर पर भारत गणराज्य, दक्षिण एशिया में एक देश है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला देश है। (स्रोत: विकिपीडिया — India)

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement