Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बेटी की मेहंदी में अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी छाईं, माधुरी-काजोल के गाने पर किया खूब डांस, शैंपेन रंग की साड़ी में लगीं सुंदर, PHOTO

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: बेटी की मेहंदी में अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी छाईं, माधुरी-काजोल के गाने पर किया खूब डांस, शैंपेन रंग की साड़ी में लगीं सुंदर, PHOTO। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने बेटी…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | खबरें - 25 November 2026

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: बेटी की मेहंदी में अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी छाईं, माधुरी-काजोल के गाने पर किया खूब डांस, शैंपेन रंग की साड़ी में लगीं सुंदर, PHOTO।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने बेटी की मेंहदी पर खूब रंग जमाया. उन्होंने शाहरुख खान और काजोल के गाने मेहंदी लगा के रखना पर खूब डांस किया.

इसके अलावा नीलम देवी 'सारे लड़कों की कर दो शादी, बस एक को कुंवारा ही रखना' गाने पर भी डांस मूव्स दिखाए. इस मेहंगी के फंक्शन में नीलम देवी ही छाई रहीं. उनकी इस थिरकन और शाही अंदाज ने शादी के जश्न की महफिल लूट ली और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बेटी शिवांगी की शादी की खुशी नीलम देवी के चेहरे पर साफ झलक रही है। देखिए, किस तरह ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर डांस स्टेप करती नजर आईं अनंत सिंह की पत्नी। https://t.co/J3jugdeNfC

बेटी की मेंहदी पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी बेहद खूबसूरत और शाही अंदाज में नजर आईं. उन्होंने शैंपेन गोल्डन रंग की एलिगेंट साड़ी पहनी थी जिसके साथ गोल्ड का नेकलेस, ईयररिंग्स और हाथों में चूड़ियां पहनी थीं. नीलम देवी इस दौरान पूरी तरह पारंपरिक लुक में नजर आईं.

नीलम देवी ने इस मौके पर अपनी बेटी शिवांगी को मेहंदी भी लगाई. अपनी मेहंदी पर शिवांगी शैंपेन गोल्ड कलर के सूट में नजर आईं. फुल स्लीव्स के इस सूट पर नगों, मोतियों और रेशमी धागों की खूबसूरत कढ़ाई थी.

इस दुपट्टा भी काफी हेवी वर्क वाला था. शिवांगी ने अपने लुक को बिलकुल सिंपल रखा था. उन्होंने हाथों में स्टेटमेंट रिंग पहनी थीं और माथे पर बिंदी लगाई थी. उन्होंने बालों को हल्के कर्ल्स देकर खुला छोड़ा था और मेकअप भी काफी लाइट किया था.

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: अनंत कुमार सिंह, जिन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने बिहार विधान सभा में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में कार्य किया है और वर्तमान में भी कार्यरत हैं। 2020 में, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने के लिए लगभग 15 वर्षों के बाद जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी छोड़ दी, लेकिन बाद में 2025 में हालिया राज्य चुनाव में मोकामा से लड़ने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) में फिर से शामिल हो गए। (स्रोत: विकिपीडिया — Anant Kumar Singh)

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement