Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: दिल्ली के कैफे में युवती से गैंगरेप, शराब पार्टी के बाद वारदात, 2 महिलाओं समेत अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार।
प्रीत विहार इलाके में हुई इस घटना के बारे में पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना सोमवार की रात की है। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके के एक कैफे में आठ लोग पहुंचे थे। कैफे रात 11.30 बजे बंद हो गया था लेकिन आठ में से एक के पास कैफे की चाबी थी। इन लोगों ने कैफे को दोबारा खोला, अंदर शराब की पार्टी की और फिर तड़के करीब 3.30 बजे वहां से निकल गए। आरोप है कि कैफे से निकलने के बाद आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया।
प्रीत विहार इलाके में हुई गैंगरेप के कथित मामले में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप है लगाता गया है कि इसमें कैफे की महिला कर्मचारियों ने भी आरोपियों की मदद की। इनमें से दो महिलाओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज होने के बाद तफ्तीश शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस फिलहाल 3 आरोपियों की तलाश कर रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले बीते सितंबर महीने में दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। युवती ने बताया था कि वह अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। यहां पूजा करने का बाद वह शाम करीब 7.30 बजे आस्था कुंज पार्क में चले गए। इसी दौरान वहां 25-30 साल की उम्र के तीन लोग आए और उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताया और युवक-युवती क धमकी दी। इनमें से एक शख्स ने युवती के दोस्त को पकड़ लिया और इसके बाद तीनों ने ही युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 9 घायल; पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार
नबील के निशाने पर क्यों थे जामा मस्जिद थाने के पुलिसकर्मी? शार्प पॉकेट नाइफ से हमले के पीछे आतंकी साजिश की आशंका!
स्रोत: Instafeed Desk।
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.