Story Content
नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: 26/11 मुंबई हमला: कब कहाँ क्या हुआ था?।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी 26/11 मुंबई हमला: कब कहाँ क्या हुआ था? इमेज स्रोत, SAJJAD HUSSAIN/Getty Images
18 साल पहले 26 नवंबर 2008 को हुआ चरमपंथी हमला एक ऐसी पहचान है, जिसे मुंबई कभी अपने नाम नहीं करना चाहता था.
लश्कर-ए-तैयबा के प्रशिक्षित और भारी हथियारों से लैस दस चरमपंथियों ने मुंबई की कई जगहों और प्रतिष्ठित इमारतों पर हमला कर दिया था. यह हमला चार दिन तक चला. मुंबई हमलों में 164 लोग मारे गए थे.
साल 2008 में 26 नवंबर की उस रात अचानक मुंबई गोलियों की आवाज़ से दहल उठी. हमलावरों ने मुंबई के दो पाँच सितारा होटलों, एक अस्पताल, रेलवे स्टेशन और एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाया.
शुरू में किसी को अंदाज़ा नहीं था कि इतना बड़ा हमला हुआ है, लेकिन धीरे-धीरे इस हमले के पैमाने और गंभीरता का अंदाज़ा होने लगा. 26 नवंबर की रात ही आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे समेत मुंबई पुलिस के कई आला अधिकारी भी इस हमले में अपनी जान गंवा बैठे.
लियोपोल्ड कैफ़े और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से शुरू हुई गोलीबारी ताजमहल होटल में जाकर ख़त्म हुई. उस रात कहां क्या-क्या हुआ?
मुंबई पुलिस और जाँच अधिकारियों के मुताबिक़, हमलावर दो-दो के गुटों में बंटे हुए थे. लियोपोल्ड कैफ़े पहुंचे दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियाँ चलाईं.
इस कैफ़े में ज़्यादातर विदेशी आते हैं. विदेशी पर्यटकों के बीच यह कैफ़े काफ़ी लोकप्रिय है. वहाँ मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावरों ने जमकर गोलियाँ चलाईं और वहाँ से निकल गए.
आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक़, लियोपोल्ड कैफ़े में हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए.
इमेज स्रोत, Bhaskar Paul/The The India Today Group via Getty Images
सबसे ज़्यादा अफ़रा-तफ़री इस भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर मची. मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस देश के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक है.
यहाँ बड़ी संख्या में रेल यात्री मौजूद थे. हमलावरों ने यहाँ अंधाधुंध गोलियाँ चलाईं. जाँच अधिकारियों के मुताबिक़, यहाँ हुई गोलीबारी में अजमल आमिर कसाब और इस्माइल ख़ान शामिल थे.
बाद में अजमल आमिर कसाब पकड़ा गया, लेकिन इस्माइल ख़ान मारा गया. यहाँ हुई गोलीबारी में सबसे ज़्यादा 58 लोग मारे गए.
ओबेरॉय होटल व्यापारिक तबके के बीच काफ़ी लोकप्रिय है. इस होटल में भी हमलावर भारी मात्रा में गोला-बारूद लेकर घुसे थे.
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: मुंबई, जिसे बॉम्बे के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी और भारत की वित्तीय राजधानी है। भारत के पश्चिमी तट के साथ कोंकण तट पर स्थित, इसका एक गहरा प्राकृतिक बंदरगाह है। (स्रोत: विकिपीडिया — Mumbai)
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.