Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Power Crisis: कई राज्यों में लोग परेशान, ऊर्जा मंत्री ने की हाई लेवल बैठक

देश में एक बार फिर बिजली संकट गहराता नजर आ रहा है. महंगे हो रहे कोयला के आयात से तीन राज्यों में बिजली की भारी कमी ला सकता है.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 28 April 2022

देश में एक बार फिर बिजली संकट गहराता नजर आ रहा है. महंगे हो रहे कोयला के आयात से तीन राज्यों में बिजली की भारी कमी ला सकता है. आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान में आने वाले दिनों में बिजली की कमी से आम लोगों को काफी परेशानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें:रूस ने यूक्रेन पर किया साइबर हमला, माइक्रोसॉफ्ट रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ऊर्जा मंत्री ने की बैठक

आपको बता दें कि, इस मामले में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने एक हाई लेवल बैठक भी की है. ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है हम बिजली की मांग पूरी करेंगे. संघीय दिशा निर्देश अनुशंसा करते हैं कि बिजली संयंत्रों में औसतन कम से कम 24 दिनों का स्टॉक हो जाए. वहीं गर्मियों में बिजली की बढ़ती मांग की वजह से कोयले की कमी का संकट पैदा हो गया है. जोशी ने एक बयान में कहा है कि पिछले वित्त वर्ष में देश के कोयला क्षेत्र ने रिकॉर्ड 77.72 करोड़ टन का उत्पादन किया है. इससे पिछले वित्त वर्ष में कोयला उत्पादन 71.6 करोड़ टन रहा था.

यह भी पढ़ें:तेज प्रताप की बातें सुन सरपट भागा पत्रकार, पीछा करते-करते पहुंचे माँझी के आवास

पंजाब में बिजली की गारंटी

पंजाब की जनता के लिए आप सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली की पहली गारंटी सुनिश्चित करने के लिए तैयार है. इसी बीच पंजाब में कोयले की कमी की खबर आई है जिससे प्रदेश में बिजली की कटौती हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड पहले से ही वित्तीय दबाव में है. इसलिए पंजाब सरकार को राज्य की बिजली उपयोगिता को ओवरस्ट्रेन न करने के तरीकों के बारे में सोचना होगा. क्योंकि इस समय पंजाब की बिजली की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और चार थर्मल इकाइयां बंद है. जिससे 1,410 मेगावाट का नुकसान हुआ है.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement