Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

UP: जौनपुर में हुआ बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी की पलटीं 21 बोगियां

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां मालगाड़ी के 21 डिब्बे पलट गए

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 11 November 2021

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां मालगाड़ी के 21 डिब्बे पलट गए जिससे जौनपुर-वाराणसी रेल मार्ग अवरुद्ध हो गया है.  रूट की ट्रेनों को अलग-अलग जगहों पर खड़ा किया गया है. यह घटना उदयपुर घाटमपुर के पास की है. मालगाड़ी सुल्तानपुर से मुगलसराय जा रही थी. ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण आगे से 16 और पीछे से 21 डिब्बों को छोड़कर बाकी डिब्बे पलट गए. हालांकि चालक एके चौहान और गार्ड संजय यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं. 

ये भी पढ़े:Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी हुई महंगी; जानें आज का रेट

पहिया जाम होने से घटी घटना

ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण आगे से 16 और पीछे से 21 डिब्बों को छोड़कर बाकी डिब्बे पलट गए. हालांकि चालक एके चौहान और गार्ड संजय यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना के कारण वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है. महामना एक्सप्रेस के बीच सुल्तानपुर-जौनपुर वाराणसी पैसेंजर खड़ी है. इससे यात्रियों को परेशानी होती है. पीडब्ल्यूआई जौनपुर बृजेश यादव ने बताया कि यह घटना बॉक्सन मालगाड़ी के एक डिब्बे का पहिया जाम होने के कारण हुई.

ये भी पढ़े:दिल्ली में छठ पर सियासत हुई शुरु, BJP का ऐलान- DDMA की रोक के बावजूद मनाएंगे पर्व

रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे 

श्री कृष्णा नगर स्टेशन के सामने जैसे ही मालगाड़ी रेलवे लाइन बदलने के लिए आगे बढ़ी, अचानक उसका डिब्बा पलट गया. घटना के कारण वाराणसी-लखनऊ-बिया जाफराबाद रेलवे लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है. घटना की जानकारी उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है. स्थानीय रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement