Kawariya truck Accident: आंधी रात को दिल्ली के जीटी करनाल रोड पर दो ट्रक की आपस में टक्कर हो जाने से भीषण सड़क हादसा हो गया है. जिसमें 4 कांवड़ियों की मौत हो गई है. जबकि14 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.
Fire in Car showroom: राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में बुधवार सुबह एक कार शो रूम आग लगने से हडकंप मच गया है. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 19 गाड़ियां मौजूद हैं.
Asaduddin Owaisi On UCC: हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने UCC के विरोध के विरोध में बड़ा बयान दिया है. ओवैसी ने कहा कि UCC लागू होने से मुस्लमानों का से ज्यादा गैर-मुस्लमानों का नुकसान होगा.
Weather updates today: मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में तीन से चार दिन तक मौसम साफ रहने वाला है. दिल्ली में 15-16 जुलाई के बाद मौसम फिर से तेज बारिश का दौर शुरु होगा.
Central Ministry of Finance: GST काउंसिल की 50 मीटिंग हो रही है. इस बैठक की अध्यक्षता देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही हैं. बैठक में दिल्ली और पंजाब के वित्त मंत्री की निर्मला सीतारमण से तीखी बहस की खबर सामने आई है.
Delhi Traffic: इंडिया गेट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है. इसकी जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी है. एहतियात के तौर बैरिकेडिंग कर दी गई है.
Helicopter Missing in Nepal: नेपाल में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर लापता हो गया था. जिसमें 6 लोग सवार थे. अब उसका मलबा मिला है.
Haryana News: हरियाणा में बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कई राज्यों के लिए मुसीबत बन गई है. राज्य के कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में जल भराव हो गया है.
NIA Raid in J&K: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर छापेमारी की है.
Flood Alert in Delhi: राजधानी दिल्ली में अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. क्योंकि यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बहने लगा है.