नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के दौरे पर हैं. ई-कार्ट से महाकाल लोक का दर्शन करने के बाद वे महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी के स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना की.
1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम ने पहलवानों के विरोध पर बयान जारी किया है. देश के पूर्व महान खिलाड़ियों ने कहा, "हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ मारपीट के अशोभनीय दृश्यों से व्यथित और परेशान हैं.
दिल्ली की सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने से मुलाकात की है.
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, पीएम प्रचंड आज सुबह 10 बजे इंदौर पहुंचे. इसके बाद वह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर दर्शन करने के लिए निकले. वे दोपहर में पुन: इंदौर आकर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के साथ बैठक करेंगे.
बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, वर्तमान स्थिति में कुछ राजनीतिक दल विभिन्न स्थानों पर रैलियां कर प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं. वाशिंगटन डीसी में विपक्षी एकता के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है.
छत्रपति शिवाजी महाराज के राजतिलक आज यानी शुक्रवार को 350वीं वर्षगांठ है. इस अवसर पर नागपुर में 'शिवराज्याभिषेक' उत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है..
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर तेलंगाना के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. उन्होंने कहा, तेलंगाना के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं.
अमेरिका के वाशिंगटन डी. सी. स्थित नेशनल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता कमजोर होती जा रही है जो किसी से छिपी नहीं है और यह बात सभी जानते हैं.
एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. टेस्ला के सीईओ ने फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है.