दिल्ली की एक विशेष अदालत ने दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी.
देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले आसमान छुते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका असर महाराष्ट्र औऱ दिल्ली में ज्यादा देखने को मिल रहा है।
कोविड एक्सपर्ट डॉ रघुविंदर पराशर ने कहा कि कोरोना केस का इजाफा मौसमी है और हाल का संक्रमण जानलेवा नहीं है और इसका असर सामान्य फ्लू जैसा है.
बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने हावड़ा और हुगली जिलों में सांप्रदायिक झड़पों के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में स्थिति जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान जैसी हो गई है.
दयाशंकर सिंह और स्वाती सिंह ने लव मैरिज की थी, लेकिन कई मौकों पर दोनों के बीच मनमुटाव की खबर आती रही. साल 2008 में स्वाति सिंह ने पति के खिलाफ मारपीट का FIR दर्ज कराया था.
PM मोदी ने CDRI सम्मेलन में कहा कि, पूर्व में हुई दुर्घटनाओं से सीखना ही एक रास्ता है और यहीं पर CDRI और यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण किरदार निभाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए अजीत पवार ने कहा, 'साल 2014 में क्या जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी डिग्री के आधार पर वोट दिया था? उनका जो करिश्मा था, उससे उन्हें मदद मिली और वो चुनाव जीतें.
पुलिस का कहना है कि बॉक्सर ने देश छोड़ने के लिए फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था. उसने 29 जनवरी को कोलकाता से मैक्सिको के लिए उड़ान भरी थी.
सूत्रों ने बताया कि हिंसा को रोकने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के एक दिन बाद ही यह घटनाएं सामने आई हैं.
आपराधिक मानहानि मामले में सूरत की सत्र अदालत ने सोमवार को राहुल गांधी को 15 हजार रुपये के मुचलके पर 13 अप्रैल तक के लिए जमानत दे दी.