सोनाली फोगट की हत्या के मामले में गोवा में ड्रग्स के काले धंधे से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
जस्टिस यूयू ललित ने आज देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया.
इंजीनियर की संपत्ति देख जांच एजेंसी के होश उड़ गए। उसके घर से पांच जमीन के कागजात सहित 2 किलो 380 ग्राम सोना, गुड़गांव में एक 5 मंजिला मकान, नोएडा में दो व्यवसायिक दुकानें, 16 बैंकों में खाते मिले हैं.
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा ट्रायल रन पूरी तरह सफल रहा.
कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के साबरमती में रिवरफ्रंट फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. अहमदाबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साबरमती रिवरफ्रंट ने भी अपना दशक पूरा कर लिया है.
सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही महत्वपूर्ण जानकारी मिलने वाली है. केंद्र सरकार के बाद कई राज्यों ने भी DA बढ़ाना शुरू कर दिया है.
जिले के ग्राम बारीदपुर के एक ही परिवार के चार सदस्यों की गुरुवार दोपहर तरनतारन जिले के फतियाबाद कस्बे के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है.
महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाता है.