Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आज़म ख़ान ने क्यों कहा, 'काश! अखिलेश जी भी छह महीने जेल में आ जाते'

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: आज़म ख़ान ने क्यों कहा, 'काश! अखिलेश जी भी छह महीने जेल में आ जाते'। सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | राजनीति - 27 November 2026

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: आज़म ख़ान ने क्यों कहा, 'काश! अखिलेश जी भी छह महीने जेल में आ जाते'।

सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी आज़म ख़ान ने क्यों कहा, 'काश! अखिलेश जी भी छह महीने जेल में आ जाते' इमेज स्रोत, ANI

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान ने कहा है कि कभी-कभी उनका दिल करता था कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी छह महीने जेल में रहें, ताकि उन्हें पता चल सके कि जेल में दिन और रातें कैसे गुज़रती हैं.

आज़म ख़ान ने गुरुवार, 26 नवंबर को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मैनिफ़ेस्टो जारी किए जाने के मौक़े पर यह बात कही.

उन्होंने कहा , ''आपको सच्चाइयों का शायद इल्म नहीं है. मैंने अभी कहा था अखिलेश जी से, मैं अब्दुल्ला (अपने बेटे) और जेल में कभी-कभी लोगों से कहता था कि यार कभी-कभी दिल करता है कि काश अखिलेश जी भी छह महीने के लिए जेल आ जाते. ताकि वो सच मालूम होता कि कैसे गुज़रते हैं दिन और कैसी गुज़रती हैं रातें.''

उन्होंने मैनिफ़ेस्टो के बारे में कहा, ''ये मैनिफ़ेस्टो एक ऐसी शमा हो जिसकी रोशनी से हर दिल का अंधेरा दूर हो जाए.''

आज़म ख़ान ने समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ अपने पांच दशक पुराने रिश्ते का भी ज़िक्र किया.

उन्होंने कहा कि वह उन चंद लोगों में हैं जिन्होंने ज़िंदगी में एक ही रास्ता और एक ही मंज़िल चुनी है.

उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए कहा कि वह बार-बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे और राष्ट्रीय राजनीति में भी आगे बढ़ेंगे.

आज़म ख़ान ने कहा कि वह अखिलेश यादव के साथ हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी को वोट जोड़ने वाली पार्टी बताया.

आज़म ख़ान ने अपने जेल के अनुभवों का ज़िक्र करते हुए कहा कि वहां बिताए समय ने उनके दिल, दिमाग़ और शरीर पर गहरा असर डाला है.

उन्होंने कहा कि वह एक अधूरे इंसान के रूप में लोगों के सामने खड़े हैं और अगर उनसे कोई ग़लती हो जाए तो लोग उन्हें माफ़ कर दें.

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, "हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि आज संविधान को लेकर लड़ाई चल रही है. एक तरफ़ वे लोग हैं, जो राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए संविधान का दुरुपयोग करना चाहते हैं. दूसरी तरफ़ हम सभी पीडीए समुदाय के लोग हैं, जो संविधान की सामाजिक न्याय की सोच पर आधारित व्यवस्था स्थापित करना चाहते हैं."

उन्होंने कहा, "हम पीडीए समुदाय के लोग अब एकजुट हो गए हैं, ताकि संविधान में तथाकथित संशोधनों के नाम पर उसे कमज़ोर करने की किसी भी कोशिश को नाकाम कर सकें. हम ऐसी कोशिशों के ख़िलाफ़ एक साथ खड़े होने और लड़ने के लिए तैयार हैं."

मैनिफ़ेस्टो जारी करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी के पुराने चुनावी नारे पर तंज़ किया.

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: मोहम्मद आज़म खान एक भारतीय राजनीतिज्ञ, वकील और पूर्व निर्वाचित प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने रामपुर से संसद सदस्य के रूप में कार्य किया है। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और उत्तर प्रदेश की सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य थे। (स्रोत: विकिपीडिया — Azam Khan (politician))

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement