Story Content
नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा।
खोजें लाइव टीवी होम राज्य उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली बिहार मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड हरियाणा राजस्थान सभी राज्यों की खबरें ›
आजम खान ने कहा, हम उन चंद बेवकूफ लोगों में से हैं, जिन्होंने एक ही खानदान के लिए अपना आधा जीवन गुजार दिया। जिनके लिए सब कुछ किया, मैं आधी सदी तक उनके साथ रहा और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी उनके हवाले कर दिया।
शेयर करें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच वरिष्ठ सपा नेता आजम खान के बयानों ने प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। आजम खान ने कहा, हम उन चंद बेवकूफ लोगों में से हैं, जिन्होंने एक ही खानदान के लिए अपना आधा जीवन गुजार दिया। जिनके लिए सब कुछ किया, मैं आधी सदी तक उनके साथ रहा और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी उनके हवाले कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक दिल छूने वाली बात कही कि जेल में रहने के दौरान वह अपने बेटे अब्दुल्ला आजम से अक्सर कहते थे कि दिल चाहता है कि अखिलेश यादव भी जेल आ जाएं ताकि उन्हें पता चले कि जेल में दिन और रात कैसे गुजरते हैं।
इसे भी पढ़ें : IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं
ओवैसी और चंद्रशेखर की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग न तो खुद कुछ बन सकते हैं और न ही किसी को बना सकते हैं, लेकिन वे किसी सरकार के गठन को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का लक्ष्य किसी का बनता हुआ राजनीतिक खेल बिगाड़ना है और उनका एजेंडा बहुत छोटा है। आजम खान ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं, उनका राजनीतिक कद भी कहीं न कहीं उन्होंने ही बड़ा किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ऐसे लोगों की दवा की है। इस दौरान उन्होंने शायरी के जरिए अपने संघर्ष और भावनाओं को भी जाहिर किया। उन्होंने कहा, मुझको शिकस्त-ए-दिल का मजा याद आ गया, तुम क्यों उदास हो गए, क्या याद आ गया। कहने को जिंदगी थी बहुत मुख्तसर मगर, कुछ यूं बसर हुई कि खुदा याद आ गया।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक , इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।
तेज़ और हल्का कम डेटा ऑफ़लाइन भी पढ़ें Safari में नीचे शेयर बटन दबाएं "Add to Home Screen" (होम स्क्रीन में जोड़ें) चुनें ब्राउज़र के मेन्यू (⋮) में "Install app" या "Add to Home screen" चुनें।
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: अखिलेश यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिन्होंने 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 38 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद, वह अब तक इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — Akhilesh Yadav)
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.